दहेज के लिए मारपीट करने का लगाया आरोप
सरधना (मेरठ)। आसमा पुत्री अनीस निवासी मोहल्ला आजादनगर ने थाने में तहरीर देकर ससुराल वालों पर दहेज के लिए उत्पीड़न का आरोप लगाया है। 
    तहरीर में बताया गया कि उसका विवाह 25 मई 2020 को मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार हुआ था। शादी में प्रार्थनी के घर वालों ने करीब पांच लाख रुपये खर्च किए थे। इसके साथ-साथ जरूरत का सभी सामान दिया था। शादी के बाद से ही प्रार्थनी के ससुराल वाले पति नदीम, ससुर सुक्का, सास जमीला, जेठ भूरा व हाजी मोमीन, जेठानी सानिया उर्फ भूरी व श्रीमति हज्जन शादी में दिए गए सामान से खुश नहीं थे, और दहेज में बाइक की मांग करने लगे। करीब एक सास बाद दहेज की बाबत उपरोक्त सभी लोगांे ने मारपीट की। जिस कारण उसके पेट पल रहे बच्चे को काफी चोटें आईं। जिसका इलाज उसने इरफान डॉक्टर सरधना के यहां कराया था। चोटों के कारण उसका गर्भपात हो गया। इसके पश्चात समझौते के आधार पर उसको उसकी ससुराल वाले ले गए थे। 
     तहरीर में कहा गया कि उसका पति नशे की दवाई का आदि है व नशे में उसके साथ अप्राकृतिक सम्बन्ध बनाता है। उसके जेठ हाजी मोबीन ने एक जनवरी 2022 को जब ससुराल के सभी लोग शादी में गए हुए थे, जिसका मौका पाकर उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार करने का प्रयास किया। उसने इस घटना के बारे में पति व ससुराल वालों को बताया तो उसके साथ ही मारपीट करने लगे। जेठानी हज्जन व भूरी प्रार्थनी को जान से मारने की नीयत से उसका गला दबाया। प्रार्थनी को कहा कि अगर यह बात तूने किसी को बताई तो तूने जान से मार देंगे, और उसका सिर फोड़ दिया। जिसके बाद उसे मायके लाकर छोड़ दिया, और कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले की छानबीन का आश्वासन दिया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts