दूल्हे के पिता ने मांगा दहेज तो दुल्हन ने निकाह से किया इंकार,बरातियों को बनाया बंधक
बागपत। जिले में एक बार फिर एक बेटी ने दहेज लोभियों को करारा जवाब देते हुए निकाह से इंकार कर दिया। इसके बाद दूल्हे के परिजन दुल्हन को काफी देर तक मनाने की कोशिश करते रहे। लेकिन दुल्हन ने कहा कि उसके पिता की बेइज्जती हुई है। इसलिए वह अब उस घर में दुल्हन बनकर नहीं जा सकती जहां पर उसके पिता की बेइज्जती हुई है। बताया जाता है कि दूल्हे के पिता ने दुल्हन के पिता द्वारा दहेज नहीं देने पर अपमान किया था। जिसके बाद यह बात जब दुल्हन को पता चली तो उसने निकाह नहीं करने का फैसला किया। दहेज की वजह से दुल्हन के पिता को दूल्हे के पिता ने रिश्तेदारों के सामने जमकर अपमानित किया था। इसी के बाद दुल्हन खुद सामने आई और उसने निकाह करने से इंकार कर दिया। बाद में मामला इतना बढ़ गया कि दुल्हन पक्ष ने दूल्हा और उसके पिता समेत पांच लोगों को बंधक तक बना लिया।
घटना बागपत के एक गांव की है। जहां पर जिला गाजियाबाद के लोनी से एक बारात आई थी। दुल्हन पक्ष ने दरवाजे पर बारातियों के स्वागत की अच्छी व्यवस्था की थी। लेकिन जैसे ही खाना खिलाने की बारी आई तो दूल्हे के पिता ने दरवाजे पर दहेज का सामान नहीं दिखने पर नाराजगी जताई। इतना ही नहीं उसने खाना खाने से भी मना कर दिया। बारातियों को भी उसने खाना नहीं खाने दिया। दुल्हन के पिता ने जब वजह पूछी तो दुल्हे के पिता ने उसको अपमानित करना शुरू कर दिया।
इसके बाद दुल्हन के पिता को दूल्हे के पिता ने खूब अपमानिक किया। जबकि दुल्हन पक्ष वालों ने बताया कि दूसरी तरफ बाइक समेत दहेज के सभी सामान रखा हुआ हैं। मगर दूल्हे के पिता को दहेज कम बताते हुए और दहेज की मांग की। इसके बाद दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच जमकर नोकझोंक हुई। जब दुल्हन ने पिता को अपमानित होते देखा तो वह खुद सामने आई और निकाह करने से मना कर दिया। इसके बाद सभी बारातियों को वापस लौटा दिया गया, मगर दूल्हा और उसके पिता समेत पांच लोगों को बंधक बना लिया गया।
दुल्हन पक्ष और दूल्हा पक्ष के बीच रात भर बातचीत होती रही. लेकिन बात नहीं बनी। अंत में दूल्हा पक्ष पंचायत के दौरान शादी का सारा खर्च देने को तैयार हुआ तब जाकर दुल्हन पक्ष ने उन्हें जाने दिया। मामला क्योंकि पंचायत स्तर पर ही निपट गया। इसलिए इसमें पुलिस का एंगल नहीं आ पाया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts