गणित में आज से होगा सात दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

-तीन देशेंा व एक दर्जन से अधिक राज्यों से प्रतिभागी लेंगे भाग
- 60 प्रतिभागियों ने कराया रजिस्ट्रेशन
मेरठ। चौधरी चरण विवि के  गणित विभाग में सात दिवसीय कार्यशाला का आयोजन शनिवार से शुरू होगा। इस कार्यशाला में तीन देशों सहित एक दर्जन से अधिक राज्यों के प्रतिभागी भाग लेंगे।12 फरवरी से 18 फरवरी तक होने वाली इस कार्यशाला में प्रतिदिन 4 सेशन आयोजित होंगे। विषय पर होनेवाली इस कार्यशाला में 60 प्रतिभागी ऑनलाइन व ऑफलाइन से माध्यम से भाग लेंगे। यह बात गणित विभाग में आयोजित प्रेसवार्ता में गणित विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर शिवराज सिंह ने कही।
कार्यक्रम के संयोजक प्रोफेसर मुकेश शर्मा ने बताया कि सात दिवसीय कार्यशाला में मैक्सिको, चिली और यूएई के विशेषज्ञ विषय पर अपना व्याख्यान देंगे।इसकेअलावा आईआईएम जम्मू, एनआईटी जालंधर, एनआइटीटीटीआर चंडीगढ़, केंद्रीय विश्वविद्यालय अमरकंटक, आईआईआईटी ग्वालियर, इंडियन इंस्टीट्यूट रिसर्च एंड स्टडीज फरीदाबाद, एमएनआईटी फरीदाबाद, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी, आगरा विश्वविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय, साउथ एशियन आदि स्थानों के विशेषज्ञ इस सात दिवसीय कार्यशाला मेंअपना व्याख्यान देंगे।उन्होंने बताया कि इस कार्यशाला में प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, रिसर्च साइंटिस्ट, स्कॉलर भागलेगें।चौधरीचरण सिंह विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला, प्रति कुलपति प्रोफेसर वाई विमला तथा प्रोफेसर मृदुल गुप्ता के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रमहोगा। इस कार्यक्रम के चेयरपर्सन प्रोफेसर शिवराज सिंह, व प्रोफेसर जयमाला होंगे।जबकि आयोजन सचिव डॉ संदीप कुमार तथा डॉ. सरू कुमारी होंगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts