पंजाब चुनावः सभी राजनीतिक दलों का घोषणा-पत्र जारी, जनता से अपील के लिए क्षेत्रीय भाषा का जमकर इस्तेमाल

लोगों तक पहुंचने के लिए क्षेत्रीय भाषा के जरिए राजनीतिक दल ले रहे हैं सोशल मीडिया का सहारा


पंजाब
। पंजाब विधानसभा चुनाव में विभिन्न राजनीतिक दलों ने सत्ता में आने पर आम जनता के लिए वादों की झड़ी लगा दी है। सभी राजनीतिक दल अपना-अपना चुनावी घोषणा-पत्र जारी कर चुके हैं और अधिक से अधिक वोट हासिल करने के लिए लोगों के साथ साझा कर रहे हैं। इसमें आम बात यह है कि सभी दल सोशल मीडिया के माध्यम से आम लोगों तक पहुंचने और भावनात्मक जुड़ाव के लिए क्षेत्रीय भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। 

कांग्रेस नेता और सोनू सूद की बहन मालविका सूद ने सोशल मीडिया मंच कू ऐप पर क्षेत्रीय भाषा में लिखा कि मोगा की बेटी आ रही है, मोगा निर्वाचन क्षेत्र की सेवा में।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts