भारतीय महिलाओं का सामाजिक योगदान पर वेबीनार का आयोजन
मेरठ। पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब द्वारा राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय महिलाओं का सामाजिक योगदान विषय पर ऑनलाइन वेबीनार गूगल मीट के माध्यम से आयोजित की गयी।
क्लब निदेशक आयुष गोयल व पीयूष गोयल ने बताया महिलाएं भारतीय समाज का महत्वपूर्ण अंग है। महिलाओं के बिना भारतीय समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। वर्तमान समय में भारतीय महिलाएं सामाजिक आर्थिक राजनैतिक परिवारिक सभी क्षेत्रों में अपना योगदान दे रही हैं।मुख्य अतिथि काउंसलर डॉक्टर अलका कुलश्रेष्ठ ने कहा नारी कोमल है कमजोर नहीं जो नारी किसी जीव को जन्म दे सकती है वह कमजोर कैसे हो सकती है। नारी कभी कमजोर न थी ना है ना होगी।अति विशिष्ट अतिथि डॉक्टर मनीष कुमार असिस्टेंट प्रोफेसर राजनीति विभाग शहीद मंगल पांडे डिग्री कॉलेज ने कहा महिलाओं की शारीरिक और मानसिक क्षमता पुरुषों से भिन्न है महिलाओं को पुरुषों से कभी बराबरी नहीं करनी चाहिए क्योंकि महिलाएं सदैव पुरुषों से आगे रही है।विशिष्ट अतिथि डॉ ममता सिंह ने कहा भारत तभी आर्थिक रूप से सशक्त होगा जब भारत की बेटियों और महिलाओं का आर्थिक विकास होगा महिलाओं का आर्थिक विकास करने के लिए आवश्यक है कि उन्हें शिक्षित किया जाए।समाजसेवी विपुल सिंघल ने कहां भारतीय महिलाएं भारतीय परिवार की आधारशिला है।लक्ष्मी शर्मा ने सभी को महिला सुरक्षा की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में नितिन बंसल, प्रिंस अग्रवाल,कैप्टन जीपीएस यादव, लक्ष्मी शर्मा, बबीता सिंह, विपुल सिंघल,मनीष कुमार, डॉ अलका कुलश्रेष्ठ आदि उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment