पत्रकार राणा अय्यूब के खिलाफ ईडी की कार्रवाई

दिल्ली (एजेंसी)।प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पत्रकार राणा अय्यूब के खिलाफ धनशोधन के आरोपों की जांच के तहत उनका धन जब्त किया है। राणा के खिलाफ कोविड-19 राहत कार्यों के नाम पर इकठ्ठा किए गए चंदे की राशि के गबन का आरोप है।
गौरतलब है कि राणा अय्यूब स्वतंत्र पत्रकार हैं और कई मीडिया संस्थानों के लिए लिखती हैं। इनमें अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट भी शामिल है जिसके लिए वो स्तंभ लिखती हैं। वो 2002 के गोधरा दंगों पर खुद की हुई जांच और स्टिंग ऑपरेशनों पर आधारित किताब "गुजरात फाइल्स" की लेखिका हैं। उन्हें एनडीए सरकार के मुखर आलोचक के रूप में जाना जाता है। इस आलोचना की वजह से उन्हें कई बार बलात्कार और हत्या की धमकियां मिल चुकी हैं।
 ईडी की जांच 2020 में राणा द्वारा मुंबई में किए गए कोविड-19 राहत कार्य से संबंधित है। एजेंसी का आरोप है कि राणा ने चंदा इकठ्ठा करने वाली वेबसाइट केट्टो की मदद से करीब 2.69 करोड़ रुपए का चंदा इकठ्ठा किया लेकिन उसमें से काफी राशि निजी इस्तेमाल के लिए रख ली।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts