घने कोहरे के बीच मेरठ में मतदान शुरू हुआ बूथों पर पहुंचने लगी कतारें 

 प्रथम दो घंटे में 9 प्रतिशत हुआ मतदान 

मेरठ के 26.12 लाख मतदाता चुनेंगे अपने सात विधायक

मेरठ। मेरठ में गुरुवार को सुबह सात से घने कोहरे के बीच मतदान शुरू हो गया है। सुबह 9 बजे तक 9 प्रतिशत मतदान हो गया था।  मतदान के लिये युवाओ व महिलाओं में जोश दिखाई दिया।  लोकतंत्र का महापर्व के बीच गुरूवार की सुबह सात विधानसभा सीटें पर सुबह सात बजे से कडी सुरक्षा के बीच मतदान आरंभ हुआ ।



   प्रदेश में नई सरकार के गठन के लिए  अपने अधिकार का उपयोग करेगा। जिले के 26.12 लाख से अधिक मतदाता अलग.अलग विधानसभा क्षेत्रों में वोट कर सात विधायकों का चुनाव करेंगे। ऐसे में उम्मीद बांधी जा रही है कि मेरठ की जागरूक जनता दिल खोलकर वोट करेगी और नया रिकार्ड बनाएगी।मेरठ जनपद की सभी सात विधानसभा सीटों पर गुरुवार को मतदान हो गया है। मतदान करने के लिए मतदाताओं को निर्वाचन आयोग द्वारा कई सुविधाएं दी जा रही हैं। मतदाता पहचान पत्र न होने के बाद भी 12 विकल्पों का प्रयोग कर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार विधानसभा चुनाव में मतदान करने के लिए मतदाता पहचान पत्र के अलावा भी 12 विकल्प दिए गए हैं। मतदाता को अपनी पहचान सिद्ध करने के लिए अपना मतदाता फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा। ऐसे मतदाता जो मतदाता पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं कर पाते हैंए उन्हें अपनी पहचान स्थापित करने के लिए 12 अन्य पहचान पत्रों के माध्यम से मतदान करने का अधिकार आयोग द्वारा दिया है। सुबह से कोहरा होने के कारण मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की भीड कम पहुंची। 8 बजे के बाद काफी तेजी आनी शुरू हो गयी। 9 बजे तक मेरठ कैंट में 8.29 प्रतिशत तक मतदान हो चुका था।  इंचौली के उच्च प्राथमिक विद्यालय जिलाा परिषद के बूथ संख्या 160 कुछ अफवाह फैली लेकिन चुनाव डयूटी पर तैनात अधिकारियों ने किसी अफवाह को नदरअंदाज कर मतदान करने की अपील  की। 

  

No comments:

Post a Comment

Popular Posts