अमनमणि को प्रत्याशी बनाने के विरोध में धरना
सारा की मां ने की अपील, टिकट वापस लें मायावती

लखनऊ।पत्नी की हत्या के आरोपी अमनमणि त्रिपाठी को नौतनवां से प्रत्याशी बनाने के विरोध में सारा सिंह की मां सीमा सिंह और मधुमिता शुक्ला की बहन निधि ने जीपीओ स्थित अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष धरना दिया और बसपा सुप्रीमो मायावती से उनका टिकट वापस लेने की अपील की।
सीमा सिंह और निधि शुक्ला ने कहा कि मायावती ने सजायाफ्ता अमरमणि के उस बेटे को अपना प्रत्याशी बनाया है जो अपनी पत्नी की लोमहर्षक हत्या का आरोपी है। भाजपा, सपा, कांग्रेस और निषाद पार्टी तक ने उसे अपने दरवाजे से भगा दिया था।
सीमा सिंह ने कहा कि अमनमणि के हाथ उनकी बेटी के खून से रंगे हुए हैं। मायावती को अम्बेडकर जी के सम्मान में अमनमणि का टिकट वापस ले लेना चाहिए।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts