पांच साल पहले होते थे दंगेः सीएम योगी

वर्चुअल रैली में फिर की गर्मी शांत करने की बात

रामपुर। बारिश और खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को रामपुर नहीं आ सके। वे लोगों से वर्चुअल जुड़े। उन्होंने कहा कि पांच साले पहले दंगे होते थे, बेटियां सुरक्षित नहीं थी। पर्व एवं त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से नहीं मनाए जाते थे। लेकिन वर्ष 2017 के बाद से हालात बदलें हैं। अराजकता फैलाने वालों से सख्ती से निपटा गया है। ये लोग फिर से गर्मी दिखा रहे हैं। 10 मार्च के बाद फिर से भाजपा सरकार आने दीजिए, इनकी गर्मी को शांत करने का काम सरकार करेगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद जिले की बिलारी विधानसभा सीट पर आयोजित वर्चुअल रैली में कहा कि किसान को फ्री में आने वाले पांच साल के दौरान बिजली उपलब्ध करवाने की कार्रवाई करने जा रहे हैं। आज पांच वर्ष में बदली तस्वीर नजर आ रही है। जहां कर्फ्यू लगता था, वहां कांवड़ यात्रा निकल रही है। यह बदले उत्तर प्रदेश की तस्वीर है। विकास तभी सार्थक है, जब सुरक्षा हो। सुरक्षा ने व्यापार और निवेश को बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जनपद में मेडिकल कालेज बनाने की प्रक्रिया चल रही है। आज विकास तेजी से आगे बढ़ता दिखाई दे रहा है।
सीएम योगी ने कहा कि हम पांच वर्ष का लेखा जोखा पेश कर रहे हैं। पांच वर्षों में जो कहा, वह करके दिया है। हमने लोक संकल्प पत्र जारी किया है, उसको पूरा करेंगे। दो वर्ष कोरोना को काबू पाने में लग गए। हमें काम करने के लिए तीन वर्ष ही मिले। हमने अराजकता को खत्म किया। किसानों के लिए काम किया।
उन्होंने कहा कि हमने अन्नदाता किसानों का कर्ज माफ किया। वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन उपलब्ध करवा रहे हैं। निराश्रित महिलाओं को सहायता उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार के कार्यों को गिनाया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts