भारतीय जननायक पार्टी ने घोषित किए प्रत्याशी

- जफराबाद से जेपी. चौहान और मल्हनी से मंगला पाठक ठोकेंगे ताल

जौनपुर। भारतीय जननायक पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं प्रदेश नेतृत्व ने 371 जफराबाद विधानसभा से जय प्रकाश चौहान तथा 367 मल्हनी विधानसभा सभा से पूर्व वन दरोगा मंगला प्रसाद पाठक को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।
इसकी जानकारी भारतीय जननायक पार्टी के जिलाध्यक्ष सतीशचन्द्र शुक्ल सत्पथी ने दी। उन्होंने बताया कि आरटीपी यानी राईट टू प्रामिस जो वायदा किया है निभाओ अन्यथा जेल जाओ कोई सताये हमें बतायें का नारा बुलंद कर पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष यादव के सपनों को साकार करेगी।
उन्होंने बताया कि आगामी चुनाव पार्टी अपने नीतियों एवं सिद्धांत से लड़ने के लिए जनता के सम्मुख जायेगी। हमारा किसी भी पार्टी से कोई समझौता नहीं है हम अपनी नीतियों एवं सिद्धांत से यह चुनाव लडे़ंगे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts