वोट डालने का विरोध करने पर मारपीट करने वाले दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

सरधना (मेरठ) सरधना थाना क्षेत्र के सलावा गांव में गुरुवार को विधानसभा के लिए हुए मतदान के दौरान दलित समाज के लोगों वोट डालने से रोकने विरोध करने पर उनके साथ मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि गांव के दबंग लोगों द्धारा उन्हें मतदान करने से रोका गया विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गयी।
बता दें कि सलावा गांव मैं सुबह करीब 10 बजे वोटिंग के बूथ पर जा रहे दलित समाज के दो सगे भाइयों को वोट डालने से रोकने के लिए मारपीट कर घायल कर दिया गया था। वहीं दोपहर बाद दो बजे एक और दलित पर जानलेवा हमला किया गया, जिसमें उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
 पहली तहरीर प्रदीप पुत्र धर्मवीर की ओर से दी गई है। जिसमें बताया गया कि वह अपने भाई नन्दू के सााि वोट डालने जा रहा था। तभी गांव के ही कुलदीप, देवपाल, अवनेश व उसके पिता खचेडू, ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए वोट की पर्ची मांगी, और कहा कि हम खुद वोट डाल देंगे। आरोप था कि पर्ची देने से मना करने पर इन लोगों ने दोनों भाइयों को मारपीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
 दूसरी तहरीर विकास पुत्र सुन्दर लाल की ओर से दी गई है। जिसमें कहा गया कि बूथ पर कुलदीप, बबलू, अंकुश, जोनी आदि ने पूछा वोट कहां देगा, जवाब दिया कि मेरी जहां मर्जी होगी, वहां दूंगा। इस पर नामजदों ने सुन्दर लाल को जान से मारने की नीयत से उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। सुन्दर लाल का पैर भी टूटा हुआ बताया गया है। विकास की तहरीर के आधार पर पुलिस ने घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी थी। जिसके बाद शुक्रवार को पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ धारा 342, 323, 504, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने क्यारो पर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts