सहारनपुर जिले में शाम पांच बजे तक 67.01 फीसद वोट पड़े

सहारनपुर/देवबंद। उत्तर प्रदेश विधान सभा के दूसरे चरण के मतदान में सहारनपुर जिले की सात सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला। जिला निर्वाचन अधिकारी अखिलेश सिंह से प्राप्त सूचना के मुताबिक शाम पांच बजे तक जनपद की सातों सीटों पर 65.89 फीसद वोट पड़ चुके थे। उत्तर प्रदेश की पहले नंबर की सीट बेहट विधान सभा क्षेत्र में मतदाता 69.00 फीसद मतदान कर चुके थे। नकुड़ में भी 71.25 फीसद वोट पड़े। सहारनपुर नगर में 60.71 फीसद मतदाता अपने मत का प्रयोग कर चुके थे। सहारनपुर देहात सीट पर 65.77 फीसद मतदाताओं ने वोट डाले। देवबंद विधान सभा सीट पर 65.33 फीसद वोट डले। जबकि रामपुर मनिहारान आरक्षित सीट पर 65.97 फीसद वोट पड़े। गंगोह सीट पर 63.20 फीसद मतदान शाम पांच बजे तक हो चुका था। सभी सातों सीटों पर सपा-बसपा-भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला देखा जा रहा है। इस्लामिक केंद्र देवबंद में मुस्लिमों का रूझान सपा की ओर देखा गया। जबकि राजपूतों के बड़े तबके ने भाजपा के पक्ष में जमकर वोट डाले। देवबंद में ही सपा उम्मीदवार राजपूत बिरादरी के कार्तिकेय राणा को राजपूतों से उतना समर्थन नहीं मिला जितने का दावा किया जा रहा था। इसकी वजह बड़गांव में आखिरी वक्त की गई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपील का माना जा रहा है। इन सूचनाओं के बाद जो मुसलमान पहले दो मुस्लिम उम्मीदवारों और बसपा में बंटता दिख रहा था। वह भी सपा के पक्ष में लामबंद हो गया। सहारनपुर नगर सीट पर मुसलमानों का रूझान सपा के संजय गर्ग की ओर दिखाई दिया। जबकि पंजाबी समाज भाजपा के पक्ष में लामबंद दिखा। वैश्य मतों में बंटवारा दिखाई दिया। सहारनपुर शहरी सीट पर चार लाख 42 हजार के करीब वोट हैं। जिसमें एक लाख 85 हजार मुस्लिम मतदाता बताए जाते हैं। यहां सपा के उम्मीदवार संजय गर्ग हैं। नकुड़ की वीआईपी सीट पर जहां सपा उम्मीदवार चार बार के विधायक डा. धर्मसिंह सैनी हैं उनका भाजपा उम्मीदवार मुकेश चौधरी से कांटे का मुकाबला देखा गया। यहां पांच बजे तक 65.89 फीसद तक वोट डाले जा चुके थे।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts