स्कोडा ऑटो इंडिया ने किया एक नई कॉम्पैक्ट 3एस सुविधा का उद्घाटन किया
मेरठ : स्कोडा ऑटो इंडिया ने मोहकामपुर, दिल्ली रोड, मेरठ में ब्राइट स्कोडा नामक एक नई और अत्याधुनिक डीलरशिप का उद्घाटन किया है। इस नई 3एस सुविधा के साथ स्कोडा ऑटो इंडिया का लक्ष्य मेरठ में अपनी मौजूदगी का विस्तार करना और इस क्षेत्र में अपनी पहुंच को मजबूत बनाना है। इस डीलरशिप सुविधा में स्कोडा ऑटो की सबसे नई कॉर्पोरेट पहचान और डिजाइन लैंग्वेज है। ‘इंडिया 2.0’ प्रोजेक्ट की परिधि के अंतर्गत इस चेक ऑटो उत्पादक की योजना इस साल अपनी मौजूदगी को बढ़ाकर 225 टचपॉइंट्स तक पहुँचाने की है।
इस अवसर पर , स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्राण्ड डायरेक्टर श्री जैक होलिस ने कहा, “कुशाक के लॉन्च के साथ हमने स्कोडा ऑटो इंडिया के लिये अभूतपूर्व वृद्धि देखी। यह इंडिया 2.0 रणनीति का पहला चरण था। मध्यम आकार की हमारी नई प्रीमियम सेडान स्लेविया भी स्थिति को बदलेगी और कुशाक के साथ मिलकर साल 2022 में हमारे वार्षिक बिक्री परिमाण को दोगुना करने में हमें समर्थ बनाएगी। हम एक मजबूत उत्पाद सूची से सुसज्जित हैं और स्कोडा ब्राण्ड को देश के नये और उभरते बाजारों में ले जाने का स्पष्ट विचार रखते हैं। इसके साथ ही, स्वामित्व के अनुभव को समृद्ध बनाना हमारी वृद्धि की रणनीति में महत्वपूर्ण है और इस उद्देश्य की पूर्ति के लिये अपने नेटवर्क की मौजूदगी को बढ़ाना मुख्य स्तंभों में से एक है। मेरठ में नई डीलरशिप सुविधा का उद्घाटन इस योजना का हिस्सा है और इस क्षेत्र में अपनी पहुंच बनाने की चाह में हम ब्राइट स्कोडा के साथ भागीदारी करके बहुत खुश हैं।”
ब्राइट स्कोडा के डीलर प्रिंसिपल श्री शैलेन्द्र लूथरा ने कहा, “स्कोडा ऑटो इंडिया के साथ भागीदारी करना और मेरठ में नई 3एस डीलरशिप सुविधा पेश करना बहुत प्रतिष्ठा का विषय है। आधुनिक वास्तुकला और सुव्यवस्थित व्यवसाय प्रक्रिया स्कोडा ऑटो के उत्पादों की पेशकश के लिये आदर्श परिदृश्य देती हैं। स्कोडा ऑटो की वैश्विक सर्वश्रेष्ठ पद्धतियों और स्थानीय ग्राहक की पसंद पर हमारी समझ के मिलने से हम समृद्ध ग्राहक अनुभव प्रदान करने में सक्षम होंगे।”
ब्राइट स्कोडा रणनीतिक रूप से दिल्ली रोड पर स्थित है, जहाँ इस क्षेत्र के ग्राहक सुविधा के साथ पहुँच सकते हैं। यह 3एस सुविधा 972 वर्गमीटर में फैली है और प्रदर्शन के लिये 3 कारों की क्षमता रखती है। कार्यशाला में तीन खण्ड हैं, जहाँ हर साल 1500 से ज्यादा वाहनों की सर्विस हो सकती है।

No comments:
Post a Comment