मनिन्द्रपाल सिंह को टिकट देने पर भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर धरना 

    प्रत्याशी नहीं बदला भूख हडताल करने की कार्यर्त्ताओं ने दी धमकी 

 मेरठ। शनिवार को भाजपा के शीर्ष द्वारा बाहरी प्रत्याशी को दिये गये टिकट को लेकर भाजपा कार्यकर्त्ताओं में रोष  उत्पन्न हो गया है। अब तक शहर से बनाये गये प्रत्याशी कमल दत्त शर्मा के विरोध के बाद रविवार को भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर दर्जनों लोग सिवाल खास से मनिन्द्रर पाल सिंह को प्रत्याशी बनाने पर धरने पर बैठ गये। कार्यकर्त्ताओं ने धमकी दे डाली है। अगर सोमवार तक प्रत्याशियों को शीर्ष द्वारा नहीं बदला गया तो वह भूख हडताल बैठने के लिये मजबूर हो जाएंगे। 

 रविवार केा भाजपा कार्यकर्त्ताओं व ग्रामीणों ने बागपत रोड स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर पहुंच कर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा करना आरंभ कर दिया। कार्यकर्त्ताओं का साफ कहना था कि पार्टी  ने क्षेत्र के व्यक्ति को दरकिरनार करते हुए बाहरी व्यक्ति  को प्रत्याशी बनाया है। जोकि सिवालखास विधानसभा का निवासी है  ही नहीं तो उसको टिकट क्यों दिया गया है। कार्यकर्त्ताओं ने घोषित प्रत्याशी मनिन्द्रर पाल सिंह पर आरोप लगाते कहा वह कई पार्टियों को बदल चुके है। दो माह पूर्व भी सेना के रिटायर ब्रिगेडर देवराज ने ४५लाख रूपये हडपने,पैसे मांगने पर धमकी देने का आरोप लगाया था।  कार्यकर्त्ताओं ने चेतावनी दी है। अगर सोमवार तक प्रत्याशी को नहीं बदला गया तो कार्यकर्त्ता  भूख हडताल पर बैठ जाएंगे। 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts