मेरठ।  मवाना स्थित शांति निकेतन विद्यापीठ के प्रधाचार्य केरल के कन्नूर निवासी जिशीश जोसेफ बनाये गये है। शुक्रवार को उन्होंने अपनी पद ग्रहण किया।  ईस्टन कचहरी रोड स्थित मेरठ डाट काम पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होने बताया कि वह 2003 से शिक्षा जगत से जुड़े हैं। यह लगभग 7 भाषाओं का ज्ञान रखते हैं।2003 से अध्यापन कार्य शुरू किया।ं भारत के अलग.अलग राज्यों से  शिक्षा ग्रहण की। जिसमें एम ए अंग्रेजी लिटरेचर, मास्टर ऑफ सोशल सर्विस, पी जी डी ई एम एए कंप्यूटर डी सी ए आदि और बी.एड में बेंगलोर विश्वविद्यालय से सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है।

 े प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए नाजिश जमाली ने शांति निकेतन विद्यापीठ की वेबसाइट के विषय में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विद्यालय की वेबसाइट सीपीडी पर सभी कक्षाओं के लिए पुस्तकें, वीडियो, नोट्स अन्य विभिन्न प्रकार के क्रियात्मक कार्यों  के लिए भी वीडियो व नोट्स उपलब्ध हैं। विद्यार्थी ऑनलाइन कक्षाओं के दौरान घर बैठे इस वेबसाइट की मदद से पाठ के अनुरूप वीडियो देखकर पुस्तक और नोट्स के द्वारा   टॉपिक को भलीभांति समझ सकते हैं।

 इस मौके पर अरविंद शेरवालियाए डॉ शालिनी त्यागी आदि भी उपस्थित रहे। विद्यालय के निदेशक डॉ विशाल जैन जी, सीईओ श्रीमती विनीता जैन एवं एकेडमिक हेड  नाजिश जमाली एवं समस्त स्टाफ ने प्रधानाचार्य  उत्साह पूर्वक स्वागत किया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts