यूपी में 7 चरणों में होंगे चुनाव पंजाब और उत्तराखंड में एक राउंड में वोटिंग

नयी दिल्ली,एजेंसी। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है। सात चरणो में वोट डाले जाएगे। उत्तराखंड व गोवा में एक फेज  में चुनाव कराये जाएगे। किसी भी राज्य में रैलियों और रोड शो के आयोजन की परमिशन नहीं होगी। इसके अलावा किसी नुक्कड़ सभा का आयोजन भी सार्वजनिक स्थानों पर नहीं किया जा सकेगा। साइकिल रैली और बाइक रैली जैसी चीजों पर भी रोक रहेगी। कई नियमों का ऐलान करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्तसुशील चंन्द्रा ने कहा कि उम्मीदवार ऑनलाइन नामांकन दाखिल कर सकेंगे।10मार्च को चुनाव के  नतीजें का एलान किया जाएगा। 

    नयी दिल्ली के विज्ञान भवन में मीडिया को जानकारी देते हुए चुनाव आयुक्त ने कहा कि गोवा, पंजाब और उत्तराखंड में एक फेज में चुनाव होगा। यूपी में पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होगा। 14 फरवरी को दूसरे मतदान का चुनाव होगा। पंजाब और उत्तराखंड में 14 फरवरी को मतदान होगा। यूपी में 20 फरवरी को तीसरे चरण का मतदान होगा। यूपी में 23 फरवरी को चौथे चरण का मतदान होगा। यूपी में 27 फरवरी को पांचवे चरण का मतदान होगा। मणिपुर में दो चरणों में मतदान होगा। 

 नो रोड शो और जनसभा

40 लाख ही उम्मीदवार चुनाव खर्च कर पाएंगे। डिजिटल और वर्चुअल तरीके से चुनाव प्रचार होगा। पदयात्रा और रोड शोए साइकिल रैली और बाइक रैली नहीं होगी। 15 जनवरी तक इन पर रोक रहेगी।  चुनाव आयुक्त ने कहा कि जीत के बाद जश्न या विजय जुलूस की इजाजत नहीं होगी।  डोर टू डोर कैंपने के लिए पांच लोगों की ही इजाजत रहेगी। कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। किसी भी तरह के नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 यूपी में 90 फीसदी लोगों को वैक्सीन की पहली डोज

सभी चुनावकर्मियों को वैक्सीन की दोनों डोज मिल चुकी है। सभी चुनाव कर्मचारी पूरी तरह से वैक्सीनेट होंगे। गोवा और उत्तराखंड में सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन। यूपी में 90 फीसदी लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। पंजाब में पॉजिटिविटी रेट 2.1 प्रतिशत, उत्तराखंड में एक प्रतिशत से ज्यादा है। चुनाव आयुक्त ने कहा हम मेडिकल एक्सपर्ट्स से सलाह भी ले चुके हैं।सभी चुनाव कर्मी फ्रंटलाइन कर्मी हैं। पोलिंग बूथ पूरी तरह से सैनिटाइज होगा। पोलिंग की टाइमिंग एक घंटे से ज्यादा होगी।

चुनाव आयोग ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान की अपील की है। कोरोना महामारी से निकलने का यकीन जरूरी है। कोरोना गाइडलाइन के साथ ही चुनाव कराए जाएंगे।  संविधान में विधानसभा का कार्यकाल सिर्फ पांच साल का है। चुनाव आयोग ने कहा समय पर चुनाव कराना हमारी जिम्मेदारी है।

 उम्मीदवार  ऑनलाइन नामांकन भी कर सकेंगे

चुनाव में धांधली को रोकने के लिए एप बनाया गया है। एप के जरिए उम्मीदवार ऑनलाइन नामांकन भी कर सकेंगे। ब्प्टप्ळप्स् एप के जरिए समस्या या शिकायत दर्ज की जाएगी। चुनाव की अधिसूचना तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। चुनाव नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई होगी

 कैंडिडेट ऐप भी मौजूद

पोलिंग स्टेशनों की क्षमता 16 फीसदी बढ़ी है। गैरकानूनी पैसे और शराब पर कड़ी नजर रहेगी।  सभी राजनीतिक दलों के सुविधा एप बनाया जाएगा।  सभी एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है।

महिला वोटरों की भागीदारी बढ़ी

1620 पोलिंग स्टेशनों पर सिर्फ महिला मतदाता कर्मी रहेंगे। पोलिंग बूथ ग्राउंड फ्लोर पर बनाए जाएंगे। हर बूथ पर 1250 मतदाता वोट डालेंगे। 80 प्लस और दिव्यांग और कोविड प्रभावित के लिए पोस्टिंग बैलेट की व्यवस्था बनेगी। उम्मीदवारों के लिए आपराधिक जानकारी देना जरूरी होगा। राजनीतिक दलों के लिए भी आपराधिक जानकारी देना अनिवार्य होगा

 24.9 लाख मतदाता की पहली बार वोट डालेंगे

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि 5 जनवरी को मतदाता की सूची डाली गई थी। 24.9 लाख मतदाता की पहली बार वोट डालेंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि 5 जनवरी को मतदाता की सूची डाली गई थी। 24.9 लाख मतदाता की पहली बार वोट डालेंगे। यूपी में 29 प्रतिशत मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। थर्मल स्कैनिंग, मास्क और सैनिटाइजर की पर्याप्त व्यवस्ता है। सभी पोलिंग बूथ पर व्यवस्ता की गई है। पोलिंग स्टेशन की क्षमता बढ़ाई गई है। 2 लाख 15 हजार से ज्यादा पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।

18.3 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे

केंद्र और राज्य सरकारों से खर्चे की समीक्षा की गई है। समय पर चुनाव कराए जाएंगे। 18ण्3 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे।

मीडिया का चुनाव में अहम रोल

चुनाव आयुक्त ने कहा कि मीडिया का चुनाव में अहम रोल है। मीडिया हमारा दोस्त है। आपके जरिए हमारी बातें लोगों तक पहुंचती है। नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी। कोरोना नियमों का सख्ती से पालन करना अनिवार्य होगा। 


   ये है सीटें 

 प्रदेश        सीटें

 यूपी          -403

उत्तराखंड    -57

पंजाब        - 117

 मणिपुर     - 60

गोवा          -40


No comments:

Post a Comment

Popular Posts