आसमान से बरस रहा पाला, घरों में रहकर लोगों की छूटी कंपकपी, तापमान 11 डिग्री कम  

मेरठ।  मेरठ सहित पूरे पश्चिमी उप्र और एनसीआर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आगामी 26 जनवरी तक मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है। ठंड के साथ चल रही बर्फीली हवाएं कहर बरपा रही है। हांड कंपाने वाली इस सर्दी में लोगों को घरों में भी कंपकंपी छूट रही है।

आसमान से बरस रहा पाला और कोहरे ने एनसीआर और मेरठ सहित पूरे वेस्ट यूपी में कहर बरपा रखा है। गत शनिवार को कोहरे के साथ ही पाला की बूंदे भी गिरती रही। आज रविवार को दिन की शुरुआत भी पाले और कोहरे के साथ हुई। हाड़ कंपाने वाली सर्दी सितम जिंदगी पर कहर ढा रही है। लोगों केा घरों में रहकर भी कंपकंपी छूट रही है। इस समय दिन के तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 11.0 डिग्री रहा। यह औसत से 11.0 डिग्री कम है। जबकि न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री था। यह औसत से 2 डिग्री कम है। आने वाले दिनों में ठंडे दिन की स्थिति के साथ घना या बहुत घना कोहरा होने का सम्भावना है।

शनिवार को सुबह से लेकर 12 बजे तक घना कोहरा रहा। कोहरे और धुंध की स्थिति दोपहर बाद तक बनी रही। कृषि अनुसंधान संस्थान के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डा0 एन सुभाष के अनुसार अगर अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री या उससे ज्यादा कम और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री कम हो तो यह 'कोल्ड डे' की स्थिति कही जाती है। अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री से अधिक कम हो और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री हो तो सीवियर कोल्ड की स्थिति कही जाती है। आज रविवार को दिन में गर्म कपड़ों के बावजूद भी लोगों की कंपकंपी छूट रही है। वातावरण में गलन बढ़ गई है। डा. एन. सुभाष ने बताया कि अभी ये स्थिति ऐसे ही बनी रहेगी। बता दें कि गत शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री दर्ज किया गया था जो कि औसत से नीचे था।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts