मेरठ। भाजपा से पहले कांग्रेस ने अपनी पहली सूची आज जारी कर दी। इस सूची में मेरठ की सात विधानसभाओं में पार्टी ने दो पर महिला प्रत्याशियों को उतारा है। जिन सीटों पर महिला प्रत्याशी उतारी गई हैं। उनमें किठौर और हस्तिनापुर शामिल है। किठौर से कांग्रेस ने बबीता गुर्जर को टिकट दिया है। जबकि हस्तिनापुर से अर्चना गौतम को प्रत्याशी बनाया है। जारी 125 प्रत्याशियों की सूची में कांग्रेस ने प्रदेश में 50 महिलाओं को टिकट दिया है।

मेरठ में पहली बार हस्तिनापुर विधानसभा और किठौर से महिला प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारने की हिम्मत किसी पार्टी ने दिखाई है तो वह है कांग्रेस। कांग्रस के प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी ने बताया कि अभी मेरठ के कई नेता कांग्रेस की सदस्यता स्वीकार करने के लिए संपर्क में हैं। उन्होंने बताया कि मेरठ कैंट के एक बड़े नेता और सिवाल खास से एक चर्चित नेता कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह पहला मौका है जबकि मेरठ की विधानसभा सीटों में कांग्रेस ने महिला प्रत्याशियों को उतारा है। बता दे कि मेरठ सहित पश्चिमी उप्र के 11 जिलों में आगामी 10 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। जबकि मतों की गिनती 10 मार्च को होगी। मेरठ सहित 58 सीटों पर पहले चरण में मतदान होना है। अभी भाजपा की सूची का इंतजार ​किया जा रहा है। जबकि बसपा ने भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। आगामी 15 जनवरी से प्रत्याशी नामांकन दाखिल कर सकेंगे। इसकी सभी तैयारियां प्रशासन द्वारा पूरी कर ली गई है। कांग्रेस की सूची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जारी ​की है। कांग्रेस मेरठ कैंट,मेरठ शहर और सिवाल खास में भी प्रत्याशी उतारेगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts