भाजपा केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक में लिए गए बड़े फैसले

 यूपी में निषाद पार्टी और अपना दल के साथ लड़ेगी भाजपा
नई दिल्ली (एजेंसी)।पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों को लेकर बुधवार को भाजपा की केंद्रीय कार्य समिति की बैठक हुई। इसमें कई फैसले लिए गए। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इन फैसलों की जानकारी देते हुए कहा कि बैठक में फैसला लिया गया है कि भाजपा, निषाद पार्टी और अपना दल उत्तर प्रदेश में गठबंधन कर चुनाव लडे़गी। 
उन्होंने कहा कि भाजपा की दोनों पार्टियों के साथ सीट को लेकर चर्चा हुई है। भाजपा अध्‍यक्ष ने कहा कि हम सब एकसाथ मिलकर 403 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं।
भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश में अपने साथियों के साथ चुनाव में उतर रही है। लोकसभा चुनाव में भी हम सब साथ उतरे थे और 2022 के विधानसभा चुनाव में भी अपना दल और निषाद पार्टी के साथ मिलकर भाजपा उत्तर प्रदेश में सभी 403 सीटों पर उतरेंगे। उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश के विकास में एक नई छलांग लगाई है और प्रदेश के विकास को गति दी है। 
भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पांच साल पहले पलायन हो रहा था, गुंडागर्दी हो रही थी, अपहरण हो रहे थे, सरकार के सहयोग से माफिया पनप रहे थे। भाजपा सरकार के पिछले पांच साल की सरकार में ये सभी अराजक चीजें समाप्त हो गई हैं।
वहीं अपना दल की अनुप्रिया पटेल ने कहा कि मेरा यह मानना है कि भाजपा के साथ अपना दल और निषाद पार्टी का यह गठबंधन विकास और सामाजिक न्याय के बीच का अलायंस है। निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने कहा कि भाजपा ने आरक्षण के मुद्दे को सुलझाने का का‍म किया। 
इस बैठक में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, अनुराग ठाकुर, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य नेताओं ने भाग लिया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts