मेरठ-शोभित इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी मेरठ,  स्वामी विवेकानंद जी  की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद 2022 का राज्य स्तरीय आयोजन दिनांक 12 जनवरी से 23 जनवरी के मध्य 3 चरणों में आयोजित होने जा रहा है। 

          शोभित विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ अजय राणा ने बताया कि राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद 2022 का राज्य स्तरीय कार्यक्रम की मेजबानी  करते हुए शोभित विश्वविद्यालय अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा है। प्रकृति तथा पर्यावरण के संरक्षण के लिए जागरूकता पैदा करना प्रत्येक विश्वविद्यालय तथा विश्वविद्यालय से जुड़े शिक्षकों की नैतिक जिम्मेदारी है  शोभित विश्वविद्यालय पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करता आया है कुछ समय पहले  शोभित विश्वविद्यालय द्वारा श्रावण मास के पहले सोमवार के दिन विश्वविद्यालय प्रांगण में रुद्राक्ष के 1001 पौधे लगाने का संकल्प लिया गया। जिसकी शुरुआत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पर्यावरण संरक्षण के राष्ट्रीय संयोजक श्री गोपाल आर्य एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेंद्र द्वारा विश्वविद्यालय प्रांगण में रुद्राक्ष के पौधों का वृक्षारोपण कर की गई  थी   राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद 2022 युवाओं को न केवल पर्यावरण जागरूकता और संरक्षण के बारे में अपने विचार और विचारों को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करेगा बल्कि उन्हें पर्यावरण से संबंधित गंभीर चिंताओं से जुड़ने के लिए भी प्रोत्साहित करेगा।

 राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद 2022 के रीजनल नोडल ऑफिसर एवं शोभित विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ सुदीश कुमार शुक्ला ने बताया कि राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद 2022 का विषय" पर्यावरण चेतना- पर्यावरण और सतत विकास है यह आयोजन तीन अलग-अलग स्तरों पर आयोजित किया जाएगा विश्वविद्यालय स्तर पर 12 जनवरी से 19 जनवरी के मध्य उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के प्रत्येक विश्वविद्यालय में आयोजित किया जाएगा प्रत्येक विश्वविद्यालय के संगठन एवं संबंधित प्राप्त महाविद्यालयों के मध्य प्रतियोगिता द्वारा सर्वश्रेष्ठ 10 छात्रों की टीम का चयन होगा जोकि द्वितीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेगी राज्य स्तर( द्वितीय स्तर) 23 जनवरी 2022 को शोभित विश्वविद्यालय मेरठ द्वारा आयोजित किया जाएगा  द्वितीय स्तर पर उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के समस्त विश्वविद्यालयों से भाग लेने वाली 10 सदस्यों की टीमों के मध्य प्रतियोगिता होगी एवं संपूर्ण उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड से सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों का चयन तृतीय स्तर के लिए होगा जो कि राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड का नेतृत्व करेंगे   राष्ट्रीय स्तर( तृतीय स्तर)  27 फरवरी को संसद भवन, नई दिल्ली भारत में आयोजित किया जाएगा जहां संपूर्ण भारत के समस्त केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय विश्वविद्यालयों, डीम्ड विश्वविद्यालय, आईआईटी, एनआईटी से चुने गए सर्वश्रेष्ठ 10 प्रतिभागियों के दल मिलकर पर्यावरण युवा संसद का निर्माण करेंगे एवं प्रधानमंत्री, स्पीकर, मंत्री,  पक्ष, विपक्ष की भूमिका में पर्यावरण से जुड़े पहलुओं पर संसद की कार्यवाही को आहूत करेंगे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts