पीलीभीत।सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को पीलीभीत की जनसभा में सपा, बसपा और कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। कहा,  हमने राष्ट्रवाद की स्थापना का कार्य किया, कई बड़े-बड़े प्रोजेक्ट लेकर आए। जिसमें एयरपोर्ट, परिवहन, सड़क, मेडिकल कालेज, एक्सप्रेस वे शामिल हैं। वहीं अगर देश की आन-बान-शान में किसी गुस्ताखी की तो केन्द्र और प्रदेश की सरकार ने उसका मुंहतोड़ जवाब दिया। चाहे वह धारा 370 हो या अयोध्या में भगवान का भव्य राममंदिर निर्माण का काम करना रहा हो। हमारी डबल इंजन की सरकार गरीबों को महीने में दो बार राशन दे रही है। ये काम पहले की भी सरकारें कर सकती थीं लेकिन यह पैसा पहले सरकार के लोगों की जेब में चला जाता था।
अब वही पैसा हम लोग उनकी दीवालों से निकाल रहे हैं। नोट की गड्डियां निकल रही हैं। आप देख रहे हैं कि नोटों का पहाड़ निकल रहा है। यह गरीबों का धन है। आज हम उसी पैसे से उसके घर बनाने, शौचालय बनाने, फ्री वैक्सीन, फ्री राशन देने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज देश की आन-बान-शान बचाने वाली सरकार चाहिए आस्था का सम्मान करने वाली सरकार चाहिए। सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकार यह सब नहीं करती। उन्होंने कहा कि पीलीभीत का किसान अपनी पुरुषार्थ से एक नई कहानी लिख रहा है। अब यहां दंगा नहीं गन्ने का उत्पादन किया जाता है।
उन्होंने कहा कि पांच वर्ष पहले यूपी की हालत अराजकता, गुंडागर्दी, शोषण और अव्यवस्था के साथ ही पहचान का संकट खड़ा था। किसान आत्महत्या के लिए मजबूर था, बेटियों की सुरक्षा का संकट था और पर्व और त्योहार के पहले इतने दंगे हो जाते थे कि कारोबार करना मुश्किल हो जाता था। हमारी सरकार बनने पर सबसे पहला काम किसानों का 36 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया गया। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts