बच्चों द्वारा बनाए गए उत्कृष्ट स्लोगन को नगर निगम की कॉलर ट्यून बनाया जाएगा 

 मेरठ। मेरठ को स्वच्छ बनाए रखने और उसमें बच्चों की भूमिका सुनिश्चित करने और उन्हें स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त वातावरण  बनाए रखने के लिये डी.ए.वी. सेंटेनरी पब्लिक स्कूल शास्त्रीनगर, में कांति देवी (केडीएफ) फाउंडेशन, डी.ए.वी. सेंटेनरी पब्लिक स्कूल शास्त्रीनगर, एवं नगर निगम के संयुक्त तत्ववधान में  जागरूक करने के उद्देश्य से स्वच्छता चित्रकला और स्वच्छता स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 



    प्रतियोगिता तीन वर्गों कक्षा 6 से 8, कक्षा 9-10 और कक्षा 11-12 के बीच आयोजित की गई। पर्यावरण एवं प्लास्टिक मुक्त वातावरण से संबंधित कराई गई चित्रकला प्रतियोगिता और स्वच्छता स्लोगन प्रतियोगिता के विजेताओं सुहाना, रिद्धिका गोयल और निवेदिता को प्रथम, अभिषेक वर्मा, सुमय्या, साइन और अनस को द्वितीय तथा चिराग, कृश और प्रियांशी को तृतीय पुरस्कार देकर मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। विद्यालय में पैरेंट्स टीचर मीटिंग और प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया था। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को 'स्टार ऑफ दा मंथÓ दिया गया।
कांति देवी (केडीएफ) फाउंडेशन गत 4 वर्षों से प्लास्टिक फ्री इंडिया मूवमेंट से जुड़ी हुई है। बच्चों को इस कार्यक्रम से जोड़ने के लिए संस्था मेरठ के 50 विद्यालयों में चित्रकला और स्वच्छता स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है। संस्था द्वारा प्रधानाचार्या डॉ. अल्पना शर्मा को स्वच्छता दूत बनाने का निर्णय लिया गया है जो विद्यालय के लिए गर्व की बात है।
सर्वप्रथम भारतीय परंपरानुसार दीप प्रज्वलन किया गया। संस्था द्वारा अतिथियों को पर्यावरण सुरक्षा, हरियाली, उन्नति का प्रतीक पौधा, स्मृति चिह्न और पर्यावरण को प्लास्टिक मुक्त रखने हेतु कपड़े के थैले भेंट किए गए।सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत मुदित प्रताप सिंह ने देशभक्ति गीत 'देश मेरे तेरी शान पे सदके, कोई धन है क्या तेरी धूल से बड़के, तेरी धूप से रोशनÓ गाकर देश के प्रति अपने उद्गार व्यक्त किए। इस अवसर पर सभी के द्वारा शहर के पर्यावरण को प्लास्टिक मुक्त करने एवं स्वच्छ रखने का संकल्प लिया गया।  बच्चों द्वारा बनाए गए विभिन्न प्रकार के घर इगलू, बंगला, फ्लैट, झोपड़ी और हाउसबोट, बेस्ट आउट ऑफ बैस्ट में उन्होंने स्नो मैन, क्रिसमस ट्री, स्नो फ्लेक, एंजिल आदि की प्रदर्शनी लगाई गई। इन सबके बारे में बच्चों ने विस्तार से समझाया। मुख्य अतिथि ने सभी की भागीदारी की प्रशंसा करते हुए प्राकृतिक जागरूकता का आह्वान किया और कहा कि बच्चों द्वारा बनाए गए उत्कृष्ट स्लोगन को नगर निगम की कॉलर ट्यून बनाया जाएगा और उत्कृष्ट पर्यावरण संरक्षण पोस्टर्स का कोलॉज बनाकर शहर में उसके होर्डिंग लगाए जाएँगे। प्रधानाचार्या डॉ. अल्पना शर्मा ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए उनकी संस्था के कार्यों की सराहना की और कहा कि आज यह एक ऐतिहासिक दिन है कि इतने सम्मानित और विशिष्ट विभूतियों ने हमारे बच्चों का मार्गदर्शन किया है। 



No comments:

Post a Comment

Popular Posts