कहा- अब आएगी डबल इंजन की सरकार

मेरठ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 के लिए समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल में गठबंधन का मंगलवार को औपचारिक एलान हो गया। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की मंच पर मौजूदगी में राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया जयंत चौधरी ने दोनों पार्टियों के बीच में गठबंधन का एलान करने के साथ कहा कि उत्तर प्रदेश में अब डबल इंजन की सरकार आएगी।



मेरठ के दबथुवा कस्बे में सपा.रालोद के गठबंधन पर उस समय पक्की राजनीति मोहर लगी जब दोनों पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एक मंच पर आए। सपा और रालोद के गठबंधन के बाद आज मेरठ में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने पश्चिमी यूपी की जनता का मूड परखा। ऐसा पहली बार है जब दोनों दिग्गज नेता एकसाथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और एक साथ मंच को साझा किया। दोनों नेताओं ने रैली में उपस्थित समर्थकों का हाथ उठाकर स्वागत किया।
सरकार बनी तो बनेगा किसानों का स्मारक।



 जयंत चौधरी 1  बजकर 30  मिनट पर मंच पर पहुंचे। सबसे पहले मेरठ की धरती को नमन किया। उन्होंंने मेरठ की अपनी धाक है। 1857 की क्रान्ति इसका गवाह है। जयंत चौधरी ने कहा कि सरकार बनेगी तो सबसे पहले मेरठ में किसानों के लिए एक स्मारक हम बनाएंगे। जिससे शहीद किसानों की कुर्बानी याद रखी जाए। जयंत ने कहा कि योगी औरंगजेब पर बात शुरू करते हैं और अंत में पलायन पर आ जाते हैं। पेपर दिला नहीं पाते। मजबूर होकर नौजवान दूसरे प्रदेश जाकर नौकरी ढूंढते हैं, योगी जी को ये पलायन नहीं दिखता। बाबा जी को गु्स्सा भी बहुत आता है। कभी मु्स्कराते नहीं हैं।किसान मामले में भाजपा को दाढ़ी मुंडवानी पड़ी और नाक कटवानी पड़ी।
जयंत ने कहा कि आज-कल राजनीति में एक शब्द का प्रयोग बहुत होता है। फायरब्रांड नेता लेकिन ये फायरब्रांड नहीं हैं। एक साल किसानों का अपमान हुआ लेकिन भाजपा के किसी भी नेता की एक शब्द भी बोलने की हिम्मत नहीं हुई। ये फायरब्रांड कैसे हुए। उन्होंने कहा कि किसानों के मामले में भाजपा को दाढ़ी भी मुंडवानी पड़ी, नाक भी कटवानी पड़ी।
सधी हुई भाषण शैली से वेस्ट के मिजाज को परखा।



२बजे  मंच  पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अखिलेश यादव ने मंच से किसानों, नौजवानों, माताओं.बहनों का आभार व्यक्त करते हुए अपनी बात शुरू की। उन्होंने चौधरी चरण सिंह को याद करते हुए भाषण की शुरूआत करते हुए कहा कि मेरठ की क्रांतिकारी धरती ने चौधरी चरण सिंह जैसे लोगों को जन्म दिया। जिन्होंने किसानों और जनता के हित में काम किया। बाबा टिकैत को याद करते हुए कहा कि बाबा टिकैत ने इस क्रांतिकारी धरती के किसानों को जगाया।
अखिलेश यादव ने कहा कि ऐसा पहली बार है, जब मैं इतना बड़ा जनसैलाब देख रहा हूं। यह जनसैलाब बता रहा है कि इस बार भाजपा का सूरज डूबेगा। यह जनसैलाब बता रहा है कि ये जनता भाजपा को हमेशा के लिए पश्चिम से खदेड़ देगी।
अखिलेश यादव ने मंच से जनता का अभिवादन किया और सभी पार्टी पदाधिकारियों का अभिवादन करते हुए अपना भाषण शुरू किया। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में मंच पर नेता हैं और बड़ी संख्या में दोनों दलों के नेता व कार्यकर्ता दिख रहे हैं।
  नेताओं के नजदीक पहचने केलिये रही मारामारी
   पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टिï से मंच के सामने डी बनाया था। जैसे ही अखिलेश यादव व जंयत चौधरी मंच पर पहुंंचे। तभी रैली में आये लोगों  ने डी ब्लॉक की बनायी गयी बैरिकेटिंग को तोडते हुए डी में प्रवेश कर लिया।इससे दोनो नेताओं की सुरक्षा में लगाये गये पुलिस कर्मी में  अहसज नजर आये।
   मंच पर पहुंचने का किया असफल प्रयास
 पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश  यादव व जंयत चौधरी के नजदीक पहुंचने केलिये कई समर्थकों व नेताओं ने मंच पर जाने का प्रयास किया। लेकिन पूर्व सीएम के कमांडों ने समर्थको ंव नेताओं को मंच से  नीचे धकेल  दिया।
  चुनाव तक सही जोश  व होश बना रहना चाहिए
 दबथुवा में आयोजित  सपा रालोद की परिवर्तन संकल्प रैली में मंच से कार्यकत्र्ताओं को सम्बोधित करते हुए  पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर ने कहा कि जनता का जन सैलाब बता  रहा है। इस बार प्रदेश में सपा-रालोद की सरकार बनने जा रही है। रैली की भीड बता रही है। यह सदेंश २०२४तक केन्द्र तक जाएगा। भाजपा की केन्द्र सरकार से जनता पूरी तरह नकार  चुकी है।चरम पर पहुंची महंगाई ने जनता की कमर को तोड कर रख दिया है।
 सपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा कि यूपी में बदलाव की आधी चल चुकी है। इसका आगाज मेरठ की क्रान्ति भूमि से हो गया है। इस का पता भाजपा को अगले  कुछ माह मे पता  जाएगा।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts