वरमाला पहनाने से पहले दूल्हे के साथ हुआ 'हादसा

गोरखपुर जिले में एक शादी में हुआ हादसा किसी फिल्म से कम नहीं है। गोरखपुर के हरपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक शादी समारोह था। शादी में जयमाल की स्टेज पर दूल्हा वरमाला पहनाने जा ही रहा था कि उससे पहले प्रेमी ने पहुंचकर दुलहन की मांग में सिंदूर भर दिया। यह देख लोग सन्न रह गए। दुलहन के परिजन ने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देर रात 3 बजे तक बुजुर्गों की मदद से मामला सुलझाया। विवाद निपटने के बाद सुबह दूल्हा दुलहन को विदा करा के घर ले गया।

बता दें कि गोरखपुर के हरपुर थाना क्षेत्र में एक लड़का और लड़की एक दूसरे से प्रेम करते थे। कुछ महीने पहले लड़का बाहर कमाने चला गया। इसी बीच परिजन ने लड़की की शादी तय कर दी। लड़के को जब लड़की की शादी तय होने की जानकारी मिली। तब वह शादी के दो दिन पहले अपने घर हरपुर आ गया। एक दिसम्बर को लड़की की शादी थी। शादी वाले दिन ही लड़की के घर पर सजे वरमाला स्टेज पर प्रेमी ने चढ़कर दुलहन की मांग में सिंदूर भर दिया और दोनों एक दूसरे के गले से लिपट गए। यह देख लोग अवाक रह गए। लड़की के परिजन ने 112 नम्बर पर इस घटना की सूचना दी। इसी बीच दूल्हा और दुलहन के परिजन के बीच मामला गरम हो गया, उधर प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे के साथ रहने की जिद करने लगे।
दूल्हे के साथ विदा हुई लड़की
हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही प्रेमी के प्यार का बुखार उतर गया। वह अपने घर चला गया। इसी बीच लड़की और दूल्हे के पक्ष के लोगों ने मामले को सुलझाया और शादी हुई। सुबह दूल्हा दुलहन को विदा कराकर अपने घर चला गया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts