10 महिलाओं ने गर्भ निरोधक इंजेक्शन अंतरा पर भरोसा जताया

- 14 ने आईयूसीडी और 22 महिलाओं ने पीपीआईयूसीडी अपनाई

हापुड़, 22 दिसंबर, 2021। जनपद में मंगलवार को सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर खुशहाल परिवार दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरे जनपद में चार महिलाओं ने नसबंदी कराई। 14 महिलाओं ने आईयूसीडी और 22 महिलाओं ने पीपीआईयूसीडी अपनाई। इसके अलावा जनपद में कुल 10 महिलाओं ने गर्भ निरोधक इंजेक्शन अंतरा अपनाया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डा. रेखा शर्मा ने बताया  नवंबर, 2020 से हर माह की 21 तारीख को उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में खुशहाल परिवार दिवस का आयोजन किया जाता है। इस आयोजन का उद्देश्य हाई रिस्क प्रेगनेंसी (एचआरपी), एक वर्ष के दौरान शादी करने वाले दंपत्ति और तीन या उससे अधिक बच्चों वाले दंपत्ति को परिवार नियोजन के बारे में जानकारी देना और इसके लिए जरूरी साधन उपलब्ध कराना है। 

परिवार नियोजन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी,  एसीएमओ (आरसीएच) डा. प्रवीण शर्मा ने बताया खुशहाल परिवार दिवस पर सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर बॉस्केट ऑफ च्वाइस का प्रदर्शन करके लाभार्थियों को परिवार नियोजन के साधनों की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया खुशहाल परिवार दिवस के मौके पर जनपद में अपना परिवार पूरा कर चुकीं चार महिलाओं ने परिवार नियोजन के स्थाई साधन के रूप में नसबंदी को अपनाया। खुशहाल परिवार दिवस के मौके पर दो बच्चों के जन्म के बीच तीन वर्ष का सुरक्षित अंतर रखने के तरीकों और महत्व की जानकारी दी गई। दरअसल, मां और शिशु के अच्छे स्वास्थ्य के लिए यह अंतर जरूरी है।

जिला परिवार नियोजन विशेषज्ञ ने बताया - परिवार नियोजन के लिए मंगलवार को 14 महिलाओं ने आईयूसीडी और 22 महिलाओं ने पीपीआईयूसीडी अपनाई। इसके अलावा कुल 10 महिलाओं ने गर्भ निरोधक इंजेक्शन “अंतरा” अपनाया। खुशहाल प‌रिवार दिवस पर 65 गर्भनिरोधक गोलियां और छाया और 78 माला-एन वितरित की गईं। उन्होंने बताया 22 नवंबर से 11 दिसंबर, 2021 तक चले पुरुष नसबंदी पखवाड़े के दौरान परिवार पूरा कर चुके 26 पुरुषों और 157 महिलाओं ने नसबंदी कराई थी। 

मेटरनल हेल्थ (मातृ स्वास्थ्य) कंसलटेंट की ओर से इस मौके पर महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान तीन जांच अवश्य कराने की सलाह दी गई। कंसलटेंट ने बताया जांच से न केवल हाई रिस्क प्रेगनेंसी (एचआरपी) का समय से पता चल जाता है बल्कि एचआईवी जैसी जरूरी जांच भी हो जाती हैं। उन्होंने बताया हर माह की नौ तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस के मौके पर सभी सरकारी चिकित्सालयों में गर्भवती की निशुल्क जांच की जाती है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts