सरधना से साजिद कुरैशी की रिपोर्ट

सरधना (मेरठ) आगामी 7 दिसंबर को दबथुवा गांव में होने वाली संयुक्त परिवर्तन संकल्प रैली को सफल बनाने के लिए कस्बा हर्रा व कस्बा करनावल आदि विभिन्न गांवों में मीटिंग कर जनसंपर्क किया। जनसंपर्क अभियान के दौरान बताया कि परिवर्तन संकल्प रैली को राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शिरकत करेंगे और सभा को संबोधित करेंगे।
मीटिंग में चौधरी यशवीर सिंह ने कहा कि किसान व मजदूर विरोधी भाजपा सरकार ने प्रत्येक वर्ग का नुकसान किया है। महिलाओं के प्रति अत्याचार दिन प्रतिदिन बढ़ रहे है।  पुलिस सुरक्षा के बीच भी लोग सुरक्षित नहीं है। किसान को उसकी फसल का सही दाम नही मिल रहा। डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस व बिजली के दाम आसमान छू रहे है। जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़ ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में रालोद व सपा इस बार मिलकर उत्तर प्रदेश से भाजपा का सफाया कर देगा। उन्होंने लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में दबथुवा पहुंच कर संयुक्त परिवर्तन संकल्प रैली को सफल बनाने का आह्वान किया।
इस मौके पर विश्वास प्रमुख, कुँवर ताहिर प्रधान, मजीद चौहान, दुबे,जितेंद्र भारद्वाज, अमित तिगरी, बॉबी प्रधान, डिंपल प्रधान आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts