सरधना से साजिद कुरैशी की रिपोर्ट-                            

सरधना (मेरठ) आगामी 7 दिसंबर को दवथुआ गांव में होने वाली रालोद सपा की संयुक्त रैली को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को युवा रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष वसीम राजा ने क्षेत्र के जसड, सुलताननगर,नानू व भूनी आदि गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाते हुए रैली को सफल बनाने के लोगों से अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा को उखाड फेंकने के लिए  दबथुवा से शुरू होने वाली हवा पूरे प्रदेश में फैलेगी तथा भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। इस मौके पर लोगों से इस ऐतिहासिक रैली में भारी संख्या में भाग लेने की अपील की। इस दौरान उनके साथ मुख्य रूप से भूपेंद्र डबास,वसीम चौहान,इमरान चौहान,तुषार कलीना,अखलाक चौहान, अकबर चौहान,अफजाल प्रधान व आबिद प्रधान आदि मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts