महाराष्ट्र सरकार ने दिया आदेश
मुंबई (एजेंसी)।महाराष्ट्र सरकार ने गुरुवार को मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त व आईपीएस अधिकारी परमबीर सिंह को गुरुवार को सस्पेंड कर दिया। इससे पहले मुंबई की एक कोर्ट ने उन्हें फरार अपराधी घोषित करने का आदेश निरस्त कर राहत दी थी, लेकिन इसके बाद उन्हें निलंबन का झटका भी लग गया। 
सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने उनके निलंबन की फाइल को मंजूर कर लिया। इसके साथ ही उस वक्त के ठाणे सिटी के डीएसपी रहे पराग मनेरे को भी निलंबित कर दिया गया है।
अवैध वसूली मामले में सिंह के खिलाफ मुंबई व अन्य जगह केस दर्ज किए गए हैं। इसे लेकर वह कई दिनों तक सामने नहीं आए थे। वह पूछताछ के लिए समन जारी करने पर भी पेश नहीं हुए थे। यहां तक कि उनके खिलाफ गैर जमानती व जमानती वारंट जारी किए जा चुके थे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts