बोले झूठ बोल कर कार्यक्रम में छात्रों को लाया गया
मेरठ। गुरुवार को सुभारती विवि में मेरठ -दिल्ली एक्सप्रेस वे के शुभारंभ कार्यक्रम में शिलान्यास के दौरान छात्रों ने उस हंगामा करना आरंभ कर दिया। जब केन्द्रीय मंत्री योजनाओं का शिलान्यास कर रहे थे। छात्रों का कहना है उन्हें झूठ बोल कर कार्यक्रम में लाया गया। इसके कारण उनकी पढ़ाई नहीं हो पायी। इस दौरान छात्रों ने आयोजन स्थल पर रालोद के नारे लगाए।
दरअसल गुरुवार को सुभारती विवि में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मेरठ -दिल्ली एक्सप्रेस वे के शुभारंभ के साथ ही अन्य सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास करने आए। यहां छात्रों की भीड़ दिखाने के लिए शहर के तमाम कॉलेजों से छात्रों को लाया गया है। आयोजन में एमआईईटी कॉलेज से आए थे। जिन्हें बसों में भर कर कार्यक्रम स्थल पर लाया गया था।जैसे ही ये छात्र सुभारती विवि में नितिन गडकरी के आयोजन स्थल पर पहुंचे तो वहां भाजपा के बैनर पोस्टर देखकर भड़क गए। छात्रों ने नारेबाजी शुरू कर दी। छात्रों ने कहा कि हम रालोद के समर्थक हैं इस रैली में हमें जबरन लाया गया।
छात्रों ने आरोप लगाया कि उन्हें बिना बताए रैली में लाया गया।छात्रों ने कहा कि उनकी कक्षा हो रही थी, कुछ छात्रों ने बताया कि वे लैब में थे।चलती क्लास के बीच टीचर ने उन्हें कहा कि बाहर बस खड़ी है, आप लोगों को जाना है और फिर उन्हें बस में बैठाकर यहां लाया गया। आयोजकों ने किसी तरह छात्रों को समझा बुझा कर शांत किया। तब जाकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जान मे जान आयी।

No comments:
Post a Comment