फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन

विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

मेरठ। तिलक पत्रकारिता एवं जनसंचार स्कूल में गुरूवार को ब्यूटीफुल कैंपस टू दा लैंस आॅफ कैमरा विषय पर फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बीएजेएमसी व एमएजेएमसी के 25 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें आलोक मोहन को प्रथम पुरस्कार, नैना सिंह को द्वितीय पुरस्कार तथा कोपल त्यागी को तृतीय पुरस्कार दिया गया। निर्णायक मंडल में स्माईल डिग्री काॅलेज से डाॅ0 दिशा दिनेश तथा मैराकी स्टूरी डेवल्स फोटोग्राफी एजेंसी से आयुष्मान रहे। फोटोग्राफी प्रतियोगिता के बाद फोटोग्राफी पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें आयुषमान ने छात्र व छात्राओं को फोटोग्राफी की बारिकायों से अवगत कराया। बताया कि किस प्रकार से फोटोग्राफी जर्नलिज्म में अपना कैरियर बना सकते हैं। आधुनिक और डिजिटल कैमरे के आने से अब फोटोग्राफी पहले से ज्यादा आसान हो गई है। वैसे लोग शौकिया तौर पर फोटोग्राफी करते है लेकिन अगर इसे करियर के रूप में चुना जाए तो यह एक बेहतरीन करियर विकल्प बन सकता है। आज फोटोग्राफी न सिर्फ एक ग्लैमर वाला करियर ऑप्शन है बल्कि इसमें नाम और पैसा भी अच्छा कमाया जा सकता है। इस दौरान तिलक पत्रकारिता एवं जनसंचार स्कूल के निदेशक प्रो. प्रशांत कुमार, डाॅ0 मनोज कुमार श्रीवास्तव, लव कुमार, बीनम यादव आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts