मेरठ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय के काॅलेज ऑफ मेडिकल साईंसेज के डी0 फार्मा विभाग ने वर्ष 2021 में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया। माँ सरस्वती जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर मुख्य अतिथि डाॅ0 अनुज मित्तल ने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। फार्मेसी विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ0 सचिन सिंघल ने छात्रों को प्रोत्साहित किया। समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं और रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रथम वर्ष के छात्र कार्तिक चंदेल एवं छात्रा साक्षी को मिस्टर एवं मिस फ्रेशर का खिताब दिया गया। कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन अतुल प्रताप सिंह ने किया।
कार्यक्रम के आयोजन में विभाग के शिक्षक विवेक वर्मा, डाॅ0 नितिन कुमार, डाॅ0 मोहित गुप्ता, शिवा तेेवतिया, लिप्सी, श्वेता गोयल का विशेष योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts