मेरठ। मेरठ जिले में आम आदमी प्रत्याशियों की घोषणा हो चुकी है। इस कड़ी में पार्टी के प्रत्याशी दक्षिण विधानसभा से ओम दत्त त्यागी व शहर विधानसभा से कपिल शर्मा को बनाया गया है। दोनों प्रत्याशियों का पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी की उपस्थिति में फूल मालाओं से स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी नें कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली में बिजली पानी, शिक्षा, चिकित्सा, और भष्ट्राचार के खिलाफ जो अलख जगाई है उसको व पार्टी की नीतियों को उत्तर प्रदेश में भी शत प्रतिशत लागू कराएंगे और प्रदेश में फैले भ्रष्टाचार को दूर करेंगे। महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जायेगी और महंगाई पर लगाम लगाई जायगी।
लखनऊ रैली की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता :
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आगामी2 जनवरी को लखनऊ में रैली आयोजित होगी। इसमें मेरठ जिले की सभी विधानसभाओं से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता बस द्वारा महा रैली में भाग लेंगे। जिलाध्यक्ष ने बताया अरविंद केजरीवाल रैली में दो गारंटी प्रदेशवासियों को देंगे। जिसमें पहली गारंटी हर घर को 300 यूनिट बिजली फ्री, किसानों को सिंचाई के लिए निशुल्क बिजली, पुराने बकाया बिल माफ, सभी को 24 घंटे बिजली।
केजरीवाल की दूसरी गारंटी उत्तर प्रदेश के सभी नौजवानों को 5 हजार रुपये महीना बेरोजगारी भत्ता, हर साल 10 लाख रोजगार, सरकार बनते ही 6 महीने में एक लाख रोजगार। महिलाओं को फ्री बस की यात्रा, वृद्ध पेंशन 2 हजार रुपये महीना देगे और अपने बजट का 25% शिक्षा पर खर्च करेंगे। सड़क दुर्घटना में घायल को प्राइवेट हो या सरकारी अस्पताल निशुल्क इलाज कराएंगे और जो व्यक्ति उसको अस्पताल में भर्ती करेगा उसको फरिश्ता योजने का सर्टिफिकेट और ढाई हजार का इनाम देंगे।
इस दौरान आप माइनॉरिटी विंग उ०प्र० प्रदेश उपाध्यक्ष गुरमिन्दर सिंह, प्रदेश सचिव यूथ विंग दीपक चौधरी, जिला सचिव गौहर रजा सिद्दकी, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बबली देवी, मुन्ना गिरी,करण अग्रवाल, दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष मनोज भाटी, शहर विधानसभा अध्यक्ष विकास रस्तौगी, सिवाल खास विधानसभा अध्यक्ष यासीन मलिक, सुमेर सिंह धार,एस के शर्मा, चाँद खान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts