दस अफसरों को सेेलेक्शन ग्रेड भी दिया गया


लखनऊ।
उत्तर प्रदेश कैडर के 28 आइपीएस अफसरों को सरकार ने नये वर्ष में प्रोन्नति का तोहफा दिया है। इसके साथ ही दस अफसरों को सेेलेक्शन ग्रेड भी दिया गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के अनुपालन के क्रम में गृह विभाग ने 2022 में भारतीय पुलिस सेवा के 28 अधिकारियों को पदोन्नतियां तथा भारतीय पुलिस सेवा के दस अधिकारियों को सेलेक्शन ग्रेड प्रदान किया है। प्रदेश शासन ने इसके तहत अपर पुलिस महानिदेशक को पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षकों को अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस उपमहानिरीक्षकों को पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षकों को पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षकों को सेलेक्शन ग्रेड वेतमान पर प्रोन्नति के आदेश निर्गत किया है।
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि भारतीय पुलिस सेवा के पदोन्नत अधिकारियों मे से अपर पुलिस महानिदेशक, अविनाश चन्द्र को पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक नवीन अरोरा, मोहित अग्रवाल, गजेन्द्र कुमार गोस्वामी एवं भजनी राम मीना को अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। इसी तरह पुलिस उपमहानिरीक्षक डा. प्रीतिन्दर सिंह, लव कुमार एवं चन्द्र प्रकाश द्वितीय को पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है।
सात पुलिस अधीक्षकों भारती सिंह, विपिन कुमार मिश्रा, माधव प्रसाद वर्मा (सेवानिवृत), सभाराज, स्वामी प्रसाद, सौमित्र यादव एवं रमेश को सेलेक्शन ग्रेड/पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। 13 पुलिस अधीक्षक सुरेशराव आनन्द कुलकर्णी, अमित वर्मा, एन.कोलान्ची, सर्वेश कुमार राना, श्रीपति मिश्र, अजय कुमार सिंह, जुगुल किशोर, विनोद कुमार मिश्रा, बालेन्दु भूषण सिंह, देवेन्द्र प्रताप नारायन पाण्डेय, सुधीर कुमार सिंह, अरविन्द भूषण पाण्डेय एवं राजीव मल्होत्रा को पुलिस उप महानिरीक्षक के पद पर प्रोन्नति के आदेश निर्गत कर दिये गये हैै।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts