जालंधर, 14 नवंबर   भाजपा पंजाब के उपाध्यक्ष राकेश राठौर ने गत 26 जनवरी को लाल किले पर झंडा लहराने वालो को 2 लाख रुपये का मुआवजा देने पर कड़ी आपत्ति जताते  हुए कहा कि पंजाब की कांग्रेस शासित चन्नी सरकार  देश की वज्रभुजा पंजाब को आतंक की भठ्ठी में झोंकना चाहती है। आए दिन उनके द्वारा भ्रामक बयानबाजी करके हिंसक व अराजक तत्वों में उकसाहट पैदा की जा रही है। 
श्री राठौर ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए चन्नी सरकार मात्र डुगडुगी वाली सरकार बन गई है। कांग्रेस की सरकार व उनके अपना ही प्रदेश संगठन  अभी तक आपस मे तालमेल नही बिठा पाए हैं। चन्नी घोषणाएं करते है, वही उनके प्रदेशाध्यक्ष सिद्दू उन घोषणाओं का सरेआम मजाक उड़ाते नज़र आते है। श्री राठौर ने कहा कि प्रदेश की जनता पंजाब में कांग्रेस सरकार को खदेड़ने व विकासवादी भाजपा को सत्ता सौपने का मन बना चुकी है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts