जालन्धर, 14 नवम्बर - कार्यकर्तायों के बल पर लघु उद्योग भरती कुटीर, सूक्ष्म,लघु व मध्यम उद्योगों के सबसे बड़ा  राष्ट्रव्यापी संगठन बना है।वर्तमान में देश का सबसे सशक्त संगठन है जिसके अधिकतर सुझावों प्रदेश व केंद्र सरकारों द्वारा अपने कानूनों के माध्यम से मान्यता भी दी गई है। उक्त शब्द लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष बनने के पश्चात एडवोकेट अरविंद धूमल का गृहक्षेत्र जालन्धर के स्पोर्ट्स एंड सर्जिकल यूनिट द्वारा पुष्पित अभिनन्दन के लिए आयोजित विशेष समारोह को संबोधित करते हुए कहे। इस अवसर पर अखिल भारतीय कार्यसमिति के सदस्य व विद्युत समिति के संयोजक विजय तलवाड़, पंजाब प्रदेश के उपाध्यक्ष विक्रांत शर्मा, महासचिव विशाल दादा, सचिव अनुज कपूर, जिला जालन्धर के अध्यक्ष विवेक राठौर, महासचिव उत्तम चड्ढा व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। 
जालन्धर के स्पोर्ट्स एंड सर्जिकल यूनिट के अध्यक्ष अरविंद राणा व महासचिव अमित कत्याल व उनकी टीम द्वारा गोमय सामग्री से  बने गौरव चिन्ह व लघु उद्योग भारती महिला प्रकोष्ट द्वारा महिलाओं द्वारा चलाए जा रहे  सेल्फ़ हेल्प ग्रुप गीता हस्तकरघा के सहयोग से तैयार करवाए गए हस्तनिर्मित ऊनी मफलर भेट किए गए।
 एडवोकेट अरविंद धूमल ने अपनी नवनियुक्ति को अपने गृहक्षेत्र जालन्धर की उपलब्धि बताते हुए कहा कि संगठन में कार्यकर्ता सर्वोपरि है। कर्मठ कार्यकर्ता को उनके सामर्थ्य के अनुरूप पद नही, कुछ नया करने का दायित्व मिलता है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि विभिन्न  विषय विशेषज्ञों के  मार्गदर्शन में  सार्थक नीति निर्धारण संबंधी विचार विमर्श कर प्रदेश सरकारों व केंद्र सरकार तक पहुँचाया जाए, ताकि पारंपरिक उद्योग व ग्राम शिल्पी उत्पाद सबंधित क्षेत्रानुसार मंथन कर देश के सर्वपक्षीय विकास में अपना सार्थक योगदान कर सके। अधिकाधिक रोजगारसृजन के आयामों अधिकाधिक बल मिल सके ।  
अखिल भारतीय विद्युत समिति के संयोजक विजय तलवाड़ ने प्रदेश में व्याप्त विभिन्न विद्युत सबंधित समस्याओं और उनके निपटारे सबंधी विस्तृत चर्चा की।  मंच संचालन विशाल महाजन ने किया। जिलाध्यक्ष विवेक राठौर ने धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान विश्वास प्रकट किया कि एडवोकेट अरविंद धूमल पहले से अधिक सहजता और दृढ़ता के साथ लघु उद्योग भारती संगठन के अखिल भारतीय विस्तार व पकड़ को और अधिक मज़बूत करेगे।
इस अवसर पर पंकज शर्मा,
राजिंदर प्रसाद महाजन, मुकेश,सम्राट शर्मा, नीरज पुरी,जसपाल संधू, गुलशन तलवार,अनिल जुल्का, मोहित शर्मा, जसप्रीत सिंह व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। समारोह का समापन सामूहिक रात्रिभोज से हुआ।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts