सरधना से साजिद कुरैशी की रिपोर्ट

  सरधना (मेरठ)। त्यौहार पर हर किसी की चाहत होती है कि उसके घर के आस पास व उसके नगर में सफाई व्यवस्था दुरूस्त हो मगर नगर पालिका के लापरवाह पूर्ण रवैये के कारण प्रकाशपर्व दीपावली पर भी नगर की सफाई व्यवस्था में कोई सुधार नजर नहीं आया। दीपावली पर नगर को साफ रखने का दंश  भरने वाले नगर पालिका प्रशासन के सारे दावे हवा हवाई साबित हुए। दीपावली पर्व पर भी  नगर की बदहाल सफाई व्यवस्था को देख कर नगर की जनता में पालिका प्रशासन के विरूद्ध भारी रोष देख ने को मिला। 



गौरतलब है कि इन दिनों नगर की सफाई व्यवस्था बद से बदतर हो चली है। जगह जगह लगे गंदगी के ढेर व अटे पडे नाले नगर पालिका के सुदृढ सफाई व्यवस्था की पोल अपने आप  खोल रहे है। गंदगी के कारण ही सर्दी के दिनों में भी नगर की मलेरिया डेंगू व डायरिया जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रही है। विभिन्न रोगों ने अब तक कई लोगों को अपना शिकार बना लिया है मगर इसके बावजूद भी पालिका नगर में सफाई कराने का कोई भी प्रयास नहीं कर रही है तथा नगर की सफाई व्यवस्था कागजों पर ही चल रही है। गंदगी के कारण बदहाल जिन्दगी जी रहे नगरवासियों व सभासदों ने दीपावली पर नगर की साफ सफाई कराने की मांग पालिका प्रशासन से की थी। मगर अपने लापरवाह रवैये के लिये मशहूर हो चुके पालिका प्रशासन ने दीपावली पर्व भी  नगर की साफ सफाई करानी जरूरी नहीं समझा जिस कारण दीपावली पर गली-गली, मौहल्लों-मौहल्लों में लगे गदंगी के ढेर नगरवासियों को दीपावली पर नगर पालिका की ओर से दीपावली की शुभकामनाएं देते नजर आये। कुछ लोगों ने दीपावली पर भी नगर की बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर पालिका पर तंज कसते हुए गंदगी के ढेर को पालिका की ओर से नगरवासियों के लिये दीपावली का तोहफा बताया। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि शायद नागरिकों का गुस्सा फूटने के बाद ही पालिका प्रशासन नगर की बदहाल सफाई व्यवस्था को सुधारने का प्रयास करेगा।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts