रोहतास। कोचस प्रखंड मुख्यालय में, दिव्यांग जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन बिहार पीडब्ल्यूडी संघ के तत्वाधान में किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार पीडब्ल्यूडी संघ के संयुक्त सचिव केके चौबे एवं कोचस प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रमोद कुमार के संयुक्त कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ । मंच संचालन रोहतास जिला मीडिया प्रभारी अकबर अंसारी ने किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने अपने संबोधन में दिव्यांगों को उत्साहित करते हुए कहा कि सरकार प्रदत सारी योजनाओं का लाभ दिव्यांग जन तक, सरल तरीके से पहुंचाने का प्रयत्न किया जाएगा।
बिहार पीडब्ल्यूडी संघ के संयुक्त सचिव केके चौबे ने कहा कि आप सब आगामी 3 दिसंबर अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर आयोजित दिव्यांग अधिकार सम्मेलन, पटना गांधी मैदान में, ज्यादा से ज्यादा संख्या में, भाग लें। इसके लिए एक ग्यारह सदस्य वाली आयोजन समिति का गठन किया गया।
राज्य पीडब्ल्यूडी संघ के सदस्य रामेश्वर चौबे ने भी दिव्यांग बंधुओं को मोटिवेट करते हुए कहा कि आप सब का लगातार निर्विकार भाव से क्रियाशील रहना यह दर्शाता है कि आप सब निश्चित तौर पर जो चाहेंगे कर लेंगे। भानु प्रताप तथा धीरेंद्र दुबे ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में पूरे रोहतास जिला से दो सौ की संख्या में दिव्यांगजन उपस्थित हुए।

No comments:
Post a Comment