नीलामी में 158 के साथ वाहनों मे लदवा दिये 800  से अधिक वाहन 

  मेरठ। थानों की पुलिस कब  कोैन सा  खेल कर  दी कुछ नहीं कहा जा सकता है। मेरठ के नौचंदी थाने का एक मामला प्रकाश  में आया है। जहां पर पुलिस ने खेल करते  हुए एसीएम द्वारा नीलाम किये गये 158 वाहनों के बजाय थाने से नीलामी छूडाने वाले नोएडा के कबाडी को 800 से अधिक वाहन वाहनों में लदवा कर  रातो रात निकाल दिये। अब अधिकारी सीधा जवाब देने के बजाय कन्नी काट रहे है।



  दरअसल  नौंचदी थाने में काफी संख्या में ऐसे वाहन खडे है। जिनका  कोर्ट  से  निस्तारण हो चुका है। थानो में  पडे वाहनों  में जंग चुका है। ऐसे वाहनों को नीलाम करने के लिये प्रशासनिक  स्तर पर नीलामी की घोषणा की गयी थी। जिसमें 24 वाहन चार पहिए वाले  व जबकि 134 वाहन दो पहिए थे।  नोएडा के एक कबाडी ने 26 लाख में बोली अपने नाम की। 



 थाना पुलिस ने खेल करते हुए 158 के  स्थान पर कबाड में थाने में  खडे 800 वाहनों को 6 ट्रकों में  भरवा कर रात के समय  थाने से निकाल दिया। जबकि जिन वाहनों की नीलामी रखा  था उनको थाने में छोड दिया गया। इस बात की भनक मीडिया केा  लती का शुक्रवार 158 वाहनों को कबाडी के हवाले कर दिया गया।  



इस बारे में एसीएम  सिविल  लाइन से जब इस बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो उनका कहना है। उनकी जानकारी में 158  वाहनों की नीलामी हुई  है। जिसमें 24 वाहन चार पहिए के  जबकि  134 वाहन दो पहिए के  है। थाने में क्या  खेल हुआ है। उसके  बारे में  उन्हें जानकारी नहीं है।  इस बारें नौंचदी थाने की पुलिस कुछ भी बताने से बच  रही है। 



  कही रूपये केलिये खेल तो  नहीं 

  थाने से 158  के स्थान पर 800 से  अधिक वाहनों को ट्रको में लदवा कर कबाडी के हवाले करने के  मामले  से साफ हो रहा है। इसमेंरूपयो  को खेल किया गया है। यह तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा। सूत्रों की मानें  को  इसमें थाने के मुंशी की अहम  भूमिका बतायी जा रही है।  

 इस बारे एसपी सिटी विनीत  भटनागर से जानकारी ली गयी तो उन्होने बताया अभी वह छूटटी से  लौटे है। उन्हें जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो मामले की जांच पडताल की जाएगी।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts