मेरठ। मेरठ शहर विधानसभा 48 में अनिल शर्मा के संयोजान में प्रतिज्ञा पद यात्रा का शुभारंभ नौचंदी इंद्रा द्वार से किया गया।
यह पदयात्रा कैलाशपुरी, राजेन्द्र नगर, नंदन सिनेमा, हापुड़ अड्डा, गुलमर्ग सिनेमा, इंद्रा चौक, पूर्वा अहिरान, बुढाना गेट पर मंगल पांडेय जी की मूर्ति पर नुक्कड़ सभा होने के बाद संपन्न हुई।
नुक्कड़ साभा को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव महानगर प्रभारी नसीम खान, यात्रा के संयोजक अनिल शर्मा उपाध्यक्ष महानगर कांग्रेस कमेटी, अखिल कौशिक, रोबिन नाथ गोलू भाई, दुष्यन्त सागर, राकेश मिश्रा, राकेश शर्मा, उषा चिन्योटी, रीना शर्मा, रेखा सैनी आदि ने संबोधित किया।
 पदयात्रा में डॉ. जितेंद्र, लेखराज शर्मा, अरुण कौशिक, सतेंद्र लोधी, तहेंद्र उपाध्याय, मनोज शर्मा, नीरज कौशिक, केडी शर्मा, मुकेश वर्मा, वीरेंद्र वर्मा, प्रवेश पालीवाल, उज्वल शर्मा, नीरज कौशिक, राम कुमार शर्मा, दिनेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts