हरिद्वार 16 नवंबर महानगर कांग्रेस की एक बैठक का आयोजन आर्य नगर चौक स्थित बैंकट हॉल में किया गया। हरिद्वार विधानसभा व रानीपुर विधानसभा की पर्यवेक्षक ज्योति खंडेलवाल ने बैठक को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बीजेपी के शासन में लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्ष की हत्या हो रही है। बीजेपी देश की आत्मा को छलनी करने का काम कर रही है। टिकट किसी को भी मिले समस्त कार्यकर्ता एकजुट होकर कांग्रेस प्रत्याशी को जीत दिलाएंगे। उन्होंने कहा भाजपा शासन में जनता महंगाई से त्रस्त है और दिनोंदिन महंगाई बढ़ती जा रही है। बेरोजगारी दर भी बढ़ रही है किसान परेशान है व्यापारी परेशान है और सरकार किसी की सुध नहीं ले रही। राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा कि समस्त कार्यकर्ता एकजुट होकर कांग्रेस की नीतियों को घर-घर पहुंचाएं। भाजपा शासन में किसी की नहीं सुनी जा रही और एक हिटलर शाही के तौर पर देश को चलाया जा रहा है। मेयर अनीता शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार सभी ने एकजुट होकर मेहर की सीट कांग्रेस की झोली में डाली थी उसी प्रकार इस बार भी हरिद्वार विधानसभा की सीट कांग्रेस को प्राप्त होगी। पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि चाहे किसी को भी मिले तन मन धन से उसके लिए कार्य किया जाएगा इस बार प्रदेश में कॉन्ग्रेस भारी बहुमत से जीतेगी और सरकार बनाएगी।
कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री संजय पालीवाल, महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, पूर्व विधायक रामयश सिंह, महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष विमला पांडे, पार्षद राजीव भार्गव, अमन गर्ग, वरुण बालियान, हिमांशु बहुगुणा, महेश प्रताप सिंह राणा, राजवीर सिंह चौहान, नावेज अंसारी, पुरुषोत्तम शर्मा किरण पाल बाल्मीकि, नीलम शर्मा, शुभम अग्रवाल, अनिल भास्कर, अशोक उपाध्याय, संगम शर्मा, सुमित भाटिया, पराग चाकलान, संजय शर्मा, रवीश भटिजा आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts