महेंद्र सिंह टिकैत के साथी रहे लटूर सिंह के देहांत की खबर पाकर अरनावली पहुंचे राकेश टिकैत


 सरधना से साजिद कुरैशी की रिपोर्ट
सरधना (मेरठ) भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्त राकेश टिकैत अरनावली पहुंचे।यहां उन्होंने भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के साथ आंदोलन में भूमिका निभाने वाले लटूर सिंह का देहांत होजाने की जानकारी मिलते ही चौधरी राकेश टिकैत उनके परिवार वालों से मिले और शोक प्रकट किया उनके दुःख में शामिल हुए। इसके बाद चौधरी राकेश टिकैत ने  मीडिया से बातचीत के दौरान कहा की एमएसपी पर कानून बनकर ही रहेगा,उन्होंने कहा किसानों की जीत होकर रहेगी।जब तक कानून वापस नहीं होंगे तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि किसान एकजुट रहे और संयुक्त मोर्चा का जो फैसला आता है उस पर अमल करें। उन्होंने कहा कि इस सरकार में नौजवान,किसान, छात्र व मजदूर सभी परेशान हैं। इस सरकार ने झूठ बोलने से अलावा कुछ और नहीं है। उन्होंने कहा कि अब इनका झूठ अब नहीं चलेगा,सब इनको सब समझ चुके हैं। इस दौरान उनके साथ जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी,बबलू जीटोली, राजकुमार करनावल,विनीत सांगवान,विनोद जटोली, अशफाक प्रधान जैनपुर,मिंटू दौराला,गजेंद्र सिंह दबथुवा व विपिन सिकरवार आदि रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts