हरिद्वार, 3 नवम्बर। देवस्थानम बोर्ड रद्द करने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महिला मोर्चा प्रदेश उपाद्यक्ष हेमा भण्डारी के नेतृत्व में भगत सिंह चौक से प्रेम नगर आश्रम तक पैदल मार्च निकाला। इस अवसर पर हेमा भण्डारी ने कहा कि पूर्व देवस्थानम बोर्ड के गठन के विरोध में लंबे समय से तीर्थ परोहित समाज आंदोलन कर रहा है। लेकिन राज्य सरकार के कानों पर जूं तक नही रेंग रही। धर्म की दोहरी राजनीति करने वाली बीजेपी सरकार में हिन्दू सुरक्षित नही है।


हेमा भण्डारी ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड निरस्त होने तक आप कार्यकर्ताओं सड़कों पर उतरकर आंदोलन करते रहेंगे। चुनाव संचालन समिति के सदस्य अनिल सती एवं नवीन मारिया ने कहा कि देवस्थानम् बोर्ड के खिलाफ तीर्थ पुरोहितों के आंदोलन में आम आदमी पार्टी कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग।
इस दौरान आशीष गौड़, शिशुपाल सिंह नेगी, गीता देवी, साहूकार सिंह, राकेश यादव, युवा मोर्चा उपाद्यक्ष नरेंद्र कोरी, प्रवीण कुमार, शाहीन अशरफ, सोशल मीडिया इंचार्ज अर्जुन सिंह, मालती कोरी, रेखा कोरी, शाह अब्बास, बॉबी कश्यप, संगठन मंत्री तनुज शर्मा युवा मोर्चा अध्यक्ष गगन वर्मा, उपाध्यक्ष रविंदर कुमार, सर्किल इंचार्ज मयंक गुप्ता, एडवोकेट सचिन बेदी, सुरेश तनेजा, हरिद्वार विधानसभा युवा मोर्चा अध्यक्ष किरण दुबे सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।



No comments:

Post a Comment

Popular Posts