हरिद्वार, 3 नवम्बर। सनातन हिन्दू वाहिनी ने बैरागी कैंप में गरीब बच्चों संग दीपावाली उत्सव मनाया। इस दौरान बच्चों को मिठाई व पटाखे वितरित किए गए। इस अवसर पर श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के कोठारी महंत जसविन्दर सिंह महाराज ने कहा कि दीपावली खुशीयों व रोशनी का पर्व है। उन्होंने कहा कि पर्व की खुशीयों में गरीबों को भी शामिल करना चाहिए। गरीब जरूरतमंदों की मदद करने वालों पर ईश्वरीय कृपा सदैव बनी रहती है।
चंडी देवी मंदिर के महंत रोहित गिरी ने कहा कि सनातन धर्म व संस्कृति वसुधैव कुटुम्बकम की भावना का पालन करने का संदेश देती है। सभी समाज के कमजोर, गरीब तबके का ख्याल भी अवश्य रखना चाहिए। दीपावली पर्व पर अपने आसपास के गरीबों की मदद अवश्य करें। समाजसेवी डा.विशाल गर्ग व अमित वालिया ने कहा कि सनातन हिन्दू वाहिनी सदैव गरीब, कमजोर वर्ग की मदद के लिए तत्पर रही है।



इसी के दृष्टिगत गरीब बच्चों के साथ दीपावली उत्सव का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि दीपावली मनाते समय आतिशबाजी से बचें। पर्यावरण का ध्यान रखते हुए ग्रीन पटाखों का ही उपयोग करें। इस दौरान विश्वास सक्सेना, जितेंद्र कुमार, हन्नी राणा, कपिल वैद आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts