एटा। अवागढ़ थाना क्षेत्र के अन्तर्गत मामूली बात पर हुए पथराव एवं फायरिंग की घटना में पिता-पुत्री को गोली लग गई। मारपीट में चार लोग घायल हुए हैं। गोली लगने से घायलों को उपचार के लिए अन्यंत्र रेफर कर दिया है। 

बताया गया है कि थाना व कस्बा अवागढ़ के यादव नगर निवासी पिंटू के घेर में रवेन्द्र की पडिय़ा चली गई। इसी बात को लेकर पिंटू उत्तेजित हो गया और गाली गलौज करने लगा। रवेन्द्र का आरोप है कि पिंटू की तरफ से कई लोग एकत्रित हो गए और पथराव तथा फायरिंग कर दी। इस घटना में रवेन्द्र और उसकी 14 वर्षीय पुत्री प्रिया को गोली लग गई। मारपीट में देवेन्द्र चाचा, अश्वनी, पप्पी, धर्मेन्द्र घायल हुआ है। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टर रवेन्द्र और उसकी पुत्री को अन्यंत्र रेफर कर दिया है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts