लखनऊ।  बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की मां रामरती का शनिवार को दिल का दौर पड़ने से निधन हो गया। वह 92 वर्ष की थीं।

बसपा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। इसके अनुसार वह पिछले कुछ समय से बीमार थीं और दिल्ली के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। अस्पताल में इलाज के दौरान हृदय गति रुकने के कारण उनका निधन हो गया।

पार्टी के बयान में बताया गया है कि बसपा प्रमुख मायावती अपनी मां के निधन का समाचार सुनकर उनके अंतिम दर्शन के लिये यहां से दिल्ली रवाना हो गयी हैं। उनका अंतिम संस्कार रविवार को किया जायेगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts