बागपत।भाजपा किसान मोर्चा ने ट्रैक्टर ट्रॉली रैली का कार्यक्रम शुरू किया। ट्रैक्टर ट्रॉली रैली का कार्यक्रम कोतवाली क्षेत्र के जोहड़ी गांव से शुरू हुआ। किसान ट्रैक्टर यात्रा किसानों को केंद्र व प्रदेश सरकार से दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बागपत लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉक्टर सत्यपाल सिंह ने अवगत कराया तथा रैली का आयोजन किसानों को दी जाने वाली सुविधा योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। रैली गांव जोहड़ी से चलकर लोहडडा गांव में पहुंची जहां भारी तादाद में किसानों ने भाजपा नेताओं का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। स्वागत के दौरान बागपत लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने किसानों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी तथा केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी किसानों को अवगत कराया। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नितिन चौधरी, किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सत्येंद्र तुगाना, नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अमित राणा उर्फ दुष्यंत तोमर, भाजपा के वरिष्ठ नेता विक्रम राणा के नेतृत्व में जगह जगह नगर के मुख्य बाजार में रैली का स्वागत किया गया। इस दौरान किसान ट्रैक्टर यात्रा पर मौजूद अपने स्वागत एवं सम्मान समारोह मैं गदगद हुए।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts