सैन्य अस्पताल के बाहर हमला, 19 की मौत
काबुल (एजेंसी)। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक सैन्य अस्पताल के बाहर सीरियल ब्लास्ट हुआ। इसके बाद गोलीबारी की आवाज सुनी गई। इसमें 19 लोगों के मारे जाने और 50 लोगों के घायल होने की खबर है।



एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि काबुल में सैन्य अस्पताल के पास धमाका और गोलियों की आवाज सुनी गई। अभी तक किसी ग्रुप ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
बताया जा रहा है कि अफगानिस्तान की राजधानी में एक अस्पताल पर हमला किया गया। एक आतंकी ने अस्पताल के प्रवेश द्वार पर खुद को उड़ा लिया। कई और हमलावर इमारत में घुस गए। तालिबान और एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि विशाल स्थल के प्रवेश द्वार के करीब दो विस्फोट हुए, जिसके बाद अस्पताल के अंदर गोलीबारी की खबर आई। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि 19 शवों और लगभग 50 घायलों को काबुल के अस्पतालों में ले जाया गया है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts