प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता
लखनऊ।सपा से निष्कासित किए गए विधायक सुभाष पासी ने मंगलवार को भाजपा की सदस्यता ले ली। उन्हें प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इसके पहले सुभाष पासी को पार्टी विरोधी गतिविधियों का हवाला देते हुए सपा से निष्कासित कर दिया गया।
सुभाष पासी गाजीपुर जिले की सैदपुर विधानसभा सीट से सपा के विधायक थे। वह जिले के देवकली ब्लाक के डिहिया गांव के रहने वाले हैं। वह 2017 में सपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे और भाजपा प्रत्याशी विद्यासागर सोनकर को हराया था।
उनका भाजपा में स्वागत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा का सफाया होना तय है। भाजपा एक बार फिर प्रचंड बहुमत से प्रदेश की सत्ता पर काबिज होने जा रही है। प्रदेश की जनता विकास चाहती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सिर्फ एक परिवार का नहीं बल्कि पूरे प्रदेश का विकास चाहती है।

No comments:
Post a Comment