हरिद्वार 9 नवंबर।  प्रसिद्व उद्योगपति तोष जैन के अपहरण की सूचना से सोमवार शाम शहर में हडकंप मच गया। अपहरण की सूचना पर पुलिस भी सक्रिय हो गयी। जानकारी जुटाने पर तोष जैन के अपहरण की सूचना झूठी निली। पता चला की तोष जैन का राजस्थान की पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विदित हो कि तोष जैन का उत्तरी हरिद्वार के भूपतवाला में एक बेशकीमती जमीन को लेकर बागपत के प्रॉपर्टी डीलर सतपाल तोमर से विवाद चल रहा है। तोष जैन ने घर में घुसकर हथियारों के बल पर जान से मारने की धमकी देने का एक मुकदमा सतपाल तोमर के खिलाफ पिछले दिनों कनखल थाने में दर्ज कराया था। उसके बाद साध्वी प्राची का नाम तोष जैन द्वारा लिए जाने पर साध्वी ने तोष जैन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। सोमवार को इस मामले में नया मोड़ आ गया। राजस्थान पुलिस तोष जैन को गिरफ्तार करके ले गई है। तोष जैन की गिरफ्तारी के बाद शहर में अपहरण की सूचना आग की तरह फैल गई थी, जिससे पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया था। बाद में जानकारी से पता चला है कि तोष जैन को राजस्थान पुलिस गिरफ्तार करके ले गई है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts