सरधना से साजिद कुरैशी की रिपोर्ट ---                           

 सरधना (मेरठ) । रालीला मैदान में बने भव्य पंडाल में चल रही रामकथा के चौथे दिन कथाव्यास विजय कौशल जी महाराज ने रामवन गमन के आगे की कथा सुनाते कहा कि जैसे ही राम ने वन जाने के प्रस्थान किया, सारे अयोध्यावासी भगवान राम के साथ चल दिए। राम के बहुत समझाने के बाद भी नहीं माने। बिना राम के प्राण त्यागने को कहने लगे, बिलखने लगे। प्रभु राम का जब रात्रि विश्राम नदी के किनारे हुआ। यहां से प्रभु श्रीराम ने सुबह जल्दी सारे अवध वासियो को छोड़कर आगे की यात्रा प्रारंभ की।

     आगे की यात्रा में प्रभु संगनेशपुर पहुंचे, यहां इस छोटे राज्य का राजा गुह जो प्रभु का पक्का मित्र था, इससे बहुत प्रेमपूर्वक भेंट होती है। गुह अपने सारे प्रजावासियों को प्रभु श्रीराम के दर्शन करवाते हैं। जिसके पास जो भी था, सभी अपना सर्वस्व प्रभु श्रीराम के चरणों में समाप्त कर देते हैं।


     कथाव्यास विजय कौशल जी महाराज ने कथा को आगे बढ़ाते हुए कहा कि प्रभु मां गंगा की महिमा प्रकट करते स्नान करते हैं। उन्होंने कहा कि बड़े सौभाग्यशाली होते हैं, जो गंगा में स्नान करते हैं। और सरधना निवासी लोग परम सौभाग्यशाली हैं, जिनका जन्म हो गंगा के किनारे हुआ है। अब प्रभु महामंत्री सुमंत को अपने राज्य को जाने के विनम्रतापूर्वक विदा करते हैं। महाराज श्री ने हरिश्चन्द्र की कारुणिक कथा का वर्णन करते हुए कहा कि धर्म, और सत्य की रक्षा के लिए अपना राज्य, रानी, पुत्र और स्वयं तक को दे दिया। तब जाकर धर्म और सत्य की रक्षा हुई। पूज्य महाराज श्री के श्रीमुख से ऐसी कारुणिक कथा सुनकर सभी श्रद्धालुओं भावविभोर हो गए।

  महाराज श्री ने आगे केवट प्रसंग की रसीली और सात्विक कथा के माध्यम से भगवत प्राप्ति का साधन बताते हुए कहा कि भगवान खोजे नहीं जाते, पुकारे जाते हैं। इसी का प्रभाव है कि केवट को भगवान घाट पर स्वयं दर्शन देने जाते हैं। कथाव्यास ने कहा  कि भगवान किसी जाति बंधन में नहीं बंधते हैं। समाज के सभी वर्गों पर समान रूप से कृपा करते हैं। इसी क्रम में उन्होंने श्री रैदास जी का चरित्र प्रकट किया, और बताया कि कैसे रैदास जी को भगवत प्राप्ति हुई। मुख्य यजमान विधायक संगीत सोम व पूर्व विधायक शामली बसंल जी, सरधना ब्लाक प्रमुख प्रीति सोम उर्फ  सिमरन ठाकुर, मंगू प्रधान, दीपक शर्मा, गीतिका त्यागी, पूनम गुर्नर, अलका मिलान गीता कुशावली प्रधान सलावा, सरिता पूर्व प्रधान महादेव, मोहित ठाकुर, आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts